रोहित शर्मा के साथ राजकोट में हुआ बड़ा हादसा, भारतीय कप्तान का आईफोन हो गया चोरी- रिपोर्ट्स

Updated on 29-09-2023 01:15 PM
नई दिल्ली: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के उस वक्त बड़ा हासदा हो गया, जब उनका आईफोन चोरी हो गया। खबरों के मुताबिक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का आईफोन राजकोट में चोरी हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने बुधवार (27 सितंबर) को राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम वनडे में मेन इन ब्लू का नेतृत्व किया। राजकोट में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रोहित का आईफोन गायब हो गया।

भारतीय टीम अभ्यास सत्र कर रही थी और उसके ठीक बाद पता चला कि रोहित का फोन गायब हो गया है। फोन बंद होने से पहले रिंग रोड पर स्थित था। हालांकि रोहित शर्मा की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन तलाश जारी है। सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन के साथ स्थानीय प्राधिकरण ने फोन ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

बताया जाता है कि राजकोट पुलिस भी तलाशी में शामिल है। राजकोट की रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में अंतरराष्ट्रीय मैचों और अन्य त्योहारों के दौरान फोन चोरी करने वाले गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। दर्शक और अन्य लोग पहले भी उनके बारे में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब भारतीय कप्तान का फोन खो जाने से स्थानीय अधिकारियों की भौंहें चढ़ गई हैं।

इस बीच हालांकि भारतीय टीम आईसीसी विश्व कप 2023 से पहले अपना पहला अभ्यास मैच खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंच गई है। भारत पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा और उसके बाद दूसरे अभ्यास मैच में नीदरलैंड से भिड़ेगा। यहां गौर करने वाली बात यह है कि रोहित शर्मा अक्सर अपनी चीजों को भूलने के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले एशिया कप का खिताब जीतने के बाद अपना पासपोर्ट होटल रूम में भूल गए थे तो एक बार शादी की रिंग भी भूल चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.