एयर इंडिया एक्सप्रेस की बड़ी कार्रवाई, सिक लीव पर जाने वाले कर्मचारियों को बर्खास्त किया

Updated on 09-05-2024 02:03 PM
नई दिल्ली: एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने सिक लीव लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। एयरलाइन ने 25 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इन कर्मचारियों को टर्मिनेशन लेटर थमा दिया गया है। बड़ी संख्या में क्रू मेंबर्स के सिक लीव लेने के कारण एयरलाइन की 90 से अधिक फ्लाइट्स को कैंसल कर दिया गया था। सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइन्स के करीब 25 कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया गया है। ये कैबिन क्रू मेंबर काम पर नहीं आए जिसके कारण हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। एयरलाइन ने बुधवार को कहा था कि उसके कई सीनियर क्रू मेंबर्स ने अचानक सिक लीव ले ली है। यह सिलसिला मंगलवार की रात को शुरू हुआ और बुधवार तक चलता रहा। कंपनी के 300 कर्मचारी सिक लीव पर चले गए। इस कारण एयरलाइन को 90 से अधिक इंटरनेशनल और घरेलू उड़ानें कैंसल करनी पड़ी हैं। सिविल एविएशन अथॉरिटी इस मामले की जांच कर रही है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की शुरुआत अप्रैल 2005 में हुई थी। यह दिल्ली, मुंबई, त्रिवेंद्रम और कोच्चि से खाड़ी देशों के लिए फ्लाइट्स ऑपरेट करती है। एयर इंडिया को कुछ साल पहले टाटा ग्रुप ने खरीद लिया था। एयर इंडिया एक्सप्रेस में संकट ऐसे समय गहराया है जबकि उसकी एआईएक्स कनेक्ट (एयरएशिया इंडिया) के साथ मर्जर की प्रक्रिया चल रही है। बड़ी संख्या में क्रू मेंबर्स के अचानक सिक लीव पर चले जाने के बाद बुधवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल रहा। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गोवा, गुवाहाटी और श्रीनगर की फ्लाइट अंतिम क्षणों में कैंसल कर दी। यात्रियों की शिकायत थी कि उन्हें इसकी जानकारी एयरपोर्ट पहुंचने पर मिली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.