अडानी ग्रुप को बड़ा झटका, ये 2 शेयर MSCI इंडेक्स से होंगे बाहर, Zomato को फायदा

Updated on 12-05-2023 07:27 PM
नई दिल्ली : अडानी ग्रुप (Adani Group) की दो कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। अडानी ग्रुप के 2 शेयर MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर हो जाएंगे। जबकि फूड डिलीवरी एप जोमैटो (Zomato) के वैटेज में इजाफा होगा। एमएससीआई ने अपनी तिमाही व्यापक सूचकांक समीक्षा में यह घोषणा की है। एमएससीआई का यह फैसला 31 मई, 2023 से लागू हो जाएगा। अडानी ग्रुप के जो शेयर MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर होंगे, वे अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) और अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) हैं। इंडेक्स से बाहर निकलने के चलते अडानी ट्रांसमिशन से 201 मिलियन डॉलर की निकासी हो सकती है। वहीं, अडानी टोटल गैस से 186 मिलियन डॉलर की निकासी हो सकती है।

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च ने यह निकासी का अनुमान जताया है। रिपोर्ट में कहा गया की अडानी ग्रुप के शेयरों में प्रत्येक से 1.80 करोड़ शेयर बेचे जा सकते हैं। इन स्टॉक्स का वैटेज क्रमश: 0.34 और 0.31 है।
अडानी के दोनों शेयरों में गिरावट
अडानी ट्रांसमिशन का शेयर गुरुवार को 917 रुपये पर बंद हुआ था। यह शेयर आज गिरावट के साथ 871.15 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 3.93 फीसदी या 36 रुपये की गिरावट के साथ 881 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। कंपनी का मार्केट कैप 98,297.22 करोड़ रुपये है। वहीं, अडानी टोटल गैस के शेयर में शुरुआती कारोबार में लोअर सर्किट लग गया। यह शेयर गुरुवार को 855.35 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार को यह 814 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 5 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ 812.65 रुपये पर रह गया।

जोमैटो का बढ़ेगा वैटेज

दूसरी तरफ इंडेक्स पर जोमैटो के वैटेज में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इससे 7.70 करोड़ शेयर खरीदे जाएंगे और 59 मिलियन डॉलर का इनफ्लो आएगा। इस शेयर का वैटेज 0.10 फीसदी बढ़कर 0.3 फीसदी हो जाएगा। जोमैटो के शेयर की बात करें, तो यह शुरुआती कारोबार में सपाट ट्रेड करता दिखा। यह बीएसई पर 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 62.35 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.