भारत से सीरीज से 2 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, विश्व विजेता कप्तान ने लिया संन्यास

Updated on 07-02-2023 06:20 PM
नई दिल्ली: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीमें ताल ठोक रही हैं और सीरीज का पहला मुकाबला 9 फरवरी को नागपुर में होना है। इससे दो दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के विश्व विजेता T20 टीम के कप्तान आरोन फिंच ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेते हुए हैरान कर दिया है। उन्होंने सितंबर 2022 में वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था।
    36 वर्षीय आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2015 जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा थे, जबकि 2021 में टी20 विश्व कप टीम के कप्तान थे। संन्यास का ऐलान करते हुए फिंच ने कहा- यह महसूस करते हुए कि मैं 2024 में अगले टी20 विश्व कप तक नहीं खेल पाऊंगा अब सही समय है कि मैं पद छोड़ दूं और टीम को योजना बनाने का समय दूं।

    उन्होंने अपनी फैमिली और फैंस के बारे में कहा- मैं अपने परिवार, विशेष रूप से मेरी पत्नी एमी, मेरी टीम के साथियों, क्रिकेट विक्टोरिया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स असोसिएशन को धन्यवाद देना चाहता हूं। जिन्होंने मुझे उस खेल को खेलने की अनुमति दी जो मुझे पसंद है। मैं उन सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरे पूरे अंतरराष्ट्रीय करियर में मेरा समर्थन किया।

    करिश्माई सफर के बारे में कहा- 2021 में टी20 विश्व कप की पहली जीत और 2015 में घरेलू सरजमीं पर वनडे विश्व कप हमेशा मेरे लिए शानदार पल रहेंगे। 12 वर्षों तक ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करना, महानतम खिलाड़ियों के साथ खेलना अविश्वसनीय सम्मान रहा है। फिंच T20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 34.28 की औसत और 142.53 के स्ट्राइक-रेट से 3120 रन बनाए हैं। 2018 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया गया उनका 172 का उच्च स्कोर आज भी रिकॉर्ड है।

    ऑस्ट्रेलियाई टीम को T20 सीरीज अगस्त के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेलना है। यानी उसके पास कप्तान नियुक्त करने के लिए काफी समय है। यह भी संभव है कि पैट कमिंस को ही टेस्ट और वनडे के बाद टी-20 की कप्तानी भी मिल जाए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.