भारत को लगा बड़ा झटका, वेल्स के खिलाफ मैच से बाहर हुए हार्दिक सिंह

Updated on 17-01-2023 08:06 PM
भुवनेश्वर: भारत के अटैकिंग मिडफील्डर हार्दिक सिंह पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण वेल्स के खिलाफ एफआईएच हॉकी विश्व कप के टीम के आखिरी ग्रुप मैच से बाहर हो गए हैं। टीम के लिए टूर्नामेंट में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वालों में से एक 24 वर्षीय हार्दिक ने स्पेन के खिलाफ भारत की 2-0 की जीत में एक गोल किया और फिर रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ गोल रहित ड्रॉ के दौरान कई मौके बनाए।
राउरकेला में इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक को चोट लगी थी। मेजबान टीम गुरुवार को यहां वेल्स से खेलेगी। हालांकि उनकी स्थिति पर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। टीम के एक करीबी सूत्र ने कहा कि वैकल्पिक खिलाड़ी पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है और यह संभावना नहीं है कि टीम भविष्य में ऐसी मांग करेगी।
    हार्दिक का एमआरआई और अन्य स्कैन किए गए तथा यह भी पता चला है कि टीम प्रबंधन उसे वेल्स के विरुद्ध खिलाने के खिलाफ है क्योंकि ऐसी स्थिति में चोट बढ़ने की आशंका है। रविवार को जब खेल खत्म होने में महज तीन मिनट बचे थे तब हार्दिक लंगड़ा कर मैदान से बाहर चले गए थे। मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य कोच ग्राहम रीड ने कहा था कि यह उतना गंभीर नहीं है जितना शुरू में संदेह था।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.