भारत को लगा बड़ा झटका, स्टार एथलीट मुरली श्रीशंकर चोट के चलते पेरिस ओलिंपिक से बाहर

Updated on 19-04-2024 02:50 PM
नई दिल्ली: भारत के लॉन्ग जंप (लंबी कूद) के दिग्गज खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ट्रेनिंग के दौरान घुटने की चोट के कारण पेरिस ओलिंपिक्स से बाहर हो गए हैं। मुरली को सर्जरी करानी पड़ेगी जिसके कारण वह पूरे 2024 सेशन में नहीं खेल पाएंगे। एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स के सिल्वर मेडल विजेता श्रीशंकर ने 2023 एशियन ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में 8.37 मीटर के प्रयास से सिल्वर मेडल जीतते हुए पैरिस ओलिंपिक्स के लिए क्वॉलिफाई किया था।

इस 25 वर्षीय खिलाड़ी को शंघाई/सुझोउ और दोहा में क्रमश: 27 अप्रैल और 10 मई को लगातार दो डायमंड लीग प्रतियोगिता के साथ अपने सीजन की शुरुआत करनी थी। लेकिन, मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान उन्हें चोट लगी और उनका ओलिंपिक्स में हिस्सा लेने का सपना टूट गया।

सिवाच को गोल्ड का भरोसा

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम रानी सिवाच को यकीन है कि भारतीय पुरुष टीम पैरिस ओलिंपिक्स में अपने मेडल का रंग बदलकर गोल्ड जीत सकती है। आठ बार की चैंपियन भारतीय टीम ने 41 साल के इंतजार को खत्म करके तोक्यो ओलिंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। सिवाच के मुताबिक,‘भारत के पास कुछ बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो मैच जिताने में सक्षम हैं। भारत का पूल कठिन है, लेकिन मुझे यकीन है कि टीम मेडल का रंग बदलकर पीला तमगा जीत सकती है।’ भारत को ओलिंपिक्स में पहला मैच 27 जुलाई को न्यूजीलैंड से खेलना है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.