टी20 विश्व कप से भारतीय महिला टीम को बड़ा झटका, त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में मिली करारी हार

Updated on 03-02-2023 07:32 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल मुकाबले में भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 विकेट से करारी हार मिली है। फाइनल के इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 109 का स्कोर खड़ा कर पाई थी, जिसके जवाब में मेजबान सााउथ साउथ अफ्रीकी टीम ने सिर्फ 18 ओवर में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका के लिए क्लोए ट्रायॉन ने सबसे अधिक 32 गेंद में 57 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 शानदार छक्के भी लगाए।

ट्रायॉन के अलावा साउथ अफ्रीकी महिला टीम के लिए नादिन डी क्लार्क ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया जबकि सून लुस ने 12 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई भी खिलाड़ी दहाई का आकंड़ा पार नहीं कर सकी थी।
    .लक्ष्य का बचाव करने उतरी टीम इंडिया के गेंदबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की थी। पारी का पहला ओवर करने आई दीप्ति शर्मा ने एक भी रन खर्च नहीं किया। हालांकि उन्हें पहले ओवर में विकेट नहीं मिल सका, लेकिन पारी के तीसरे ओवर में ही उन्होंने लौरा वोल्वार्ड्ट को बोल्ड कर टीम इंडिया को 7 रन के स्कोर पर पहली सफलता दिला दी।

    इसके बाद स्नेह राणा ने दूसरे छोर पर तजमिन ब्रिट्स को पवेलियन का रास्ता दिखाकर टीम इंडिया दूसरी सफलता दिला दी। इस समय तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 15 रन पर दो विकेट हो चुका था। भारतीय टीम को तीसरे विकेट के लिए भी अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा और 21 रन के स्कोर पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने लारा गुडॉल को आउट कर दिया। यहां तक भी टीम इंडिया ने मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी थी। इसके साउथ अफ्रीकी कप्तान ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की लेकिन रेणुका सिंह ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा कर टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा लेकिन इसके बाद ट्रायॉन ने एक छोर पर अपना पैर जमा लिया टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन वापस लौटीं।

    भारत के लिए हरलीन बल्ले से दिखाया दम

    त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल मैच में भारतीय टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रीगेज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं। हालांकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी हरलीन कौर देओल ने जरूर पारी को संभालने की कोशिश लेकिन उन्हें और बैटर का साथ नहीं मिल सका। हरलीन के अलावा भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर 21 रनों की पारी खेल पाईं। वहीं दीप्ति शर्मा ने 16 रनों का योगदान दिया।
    टी20 विश्व कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान से

    त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में मिली हार भारत के लिए टी20 विश्व कप से पहले अच्छी खबर नहीं हो सकती है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की शुरुआत 10 फरवरी से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.