नक्सलवाद को बड़ा झटका, सुकमा एनकाउंटर के बाद 15 नक्सलियों का सरेंडर, दंतेवाड़ा में जवानों की कार्रवाई
Updated on
30-03-2025 01:29 PM
दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ में शनिवार का दिन सुरक्षाबल के जवानों के नाम रहा। जवानों ने नक्सलवाद को बड़ा झटका दिया। सुकमा में जहां टॉप कमांडर समेत 17 माओवादियों को ढेर किया वहीं, दंतेवाड़ा में 15 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को 15 माओवादियों ने सुरक्षाकर्मियों के सामने सरेंडर किया। जिले में फोर्स की बढ़ती गतिविधियों के कारण माओवादी संगठन कमजोर हो रहे हैं।
14 संगठनों के मेंबर ने किया सरेंडर
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जारी ‘लोन वर्राटू’ (घर वापस आइए) अभियान से प्रभावित होकर 15 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में सिक्का उर्फ भीमा मंडावी प्रतिबंधित माओवादी संगठन के पोटाली आरपीसी के तहत जनताना सरकार का प्रमुख था। उन्होंने बताया कि 14 अन्य नक्सल संगठन की विभिन्न शाखाओं के तहत निचले स्तर के माओवादी हैं।
माओवादी विचारधारा से थे परेशान
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की खोखली और अमानवीय विचारधारा से निराश होकर तथा राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इन पर अपने-अपने क्षेत्र में सड़क खोदने, नक्सली बैनर, पोस्टर लगाने तथा अन्य घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रूपये की सहायता राशि प्रदान की गई है
लोन वर्राटू योजना से हुए प्रभावित
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत अब तक 221 इनामी सहित कुल 927 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।
सुकमा में हुआ है बड़ा एनकाउंटर
छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को जवानों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है। जवानों ने 16 नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों को सूचना मिली थी कि बड़ी संख्या में नक्सली सुकमा जिले के बॉर्डर में मीटिंग के लिए आए हैं जिसके बाद जवानों ने कार्रवाई की है।
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…