आबकारी नीति में बड़ा बदलाव, विदेशी मदिरा होगी सस्ती
Updated on
03-03-2025 01:14 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति में बड़ा फैसला लेते हुए विदेशी मदिरा पर लगने वाले "अतिरिक्त आबकारी शुल्क" को समाप्त कर दिया है। यह शुल्क पहले छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के मदिरा क्रय दर पर 9.5% की दर से लागू था। इस फैसले से खासतौर पर मीडियम और हाई-रेंज की विदेशी मदिरा की फुटकर कीमतों में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे अन्य राज्यों से मदिरा की तस्करी पर रोक लगेगी और उपभोक्ताओं को अधिक किफायती दरों पर विदेशी मदिरा उपलब्ध हो सकेगी।शुल्क समाप्त करने के परिणामस्वरूप विभिन्न ब्रांड्स की विदेशी मदिरा की कीमतों में ₹40 से ₹3000 तक की कमी आने की संभावना जताई जा रही है। सरकार के इस कदम से राज्य में शराब बिक्री में बढ़ोतरी के साथ-साथ राजस्व में भी वृद्धि की उम्मीद है।
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…