हवाई हमलों के सायरन के बीच कीव में बड़ा सम्‍मेलन, क्‍या यूक्रेन के नाटो में शामिल होने पर मुहर लगाएंगे यूरोपियन नेता?

Updated on 04-02-2023 05:49 PM
कीव: यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष अधिकारियों ने शुक्रवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे और रूस से युद्ध लड़ रहे देश के प्रति समर्थन प्रदर्शित करेंगे। रूस के आक्रमण का मुकाबला करने के लिए यूक्रेन, ईयू के साथ-साथ नाटो में शामिल होने का भी प्रयास कर रहा है। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के साथ ही 15 यूरोपीय आयुक्त यूक्रेन की राजधानी पहुंचे हैं और उन्होंने जेलेंस्की से होने वाली मुलाकात को शिखर बैठक करार दिया है।
हर तरफ सायरन का शोर
इस सम्‍मेलन के शुरू होने से पहले पूरे यूक्रेन में हवाई हमलों के सायरन बजने लगे थे। इस तरह का आखिरी शिखर सम्मेलन अक्टूबर 2021 में युद्ध शुरू होने से कुछ महीने पहले कीव में आयोजित किया गया था। कीव पहुंचने पर मिशेल ने एक ट्वीट में कहा, "हमारे संकल्प में कोई कमी नहीं आएगी। हम यूरोपीय संघ के लिए आपकी यात्रा के हर कदम पर (यूक्रेन) का समर्थन करेंगे।" यूक्रेन 27 देशों के ब्लॉक में शामिल होना चाहता है, और औपचारिक रूप से पिछले साल जून में इसने अपना आवेदन प्रस्तुत किया था। हालांकि इसमें वर्षों लग सकते हैं क्योंकि इसके लिए यूक्रेन को दूरगामी सुधार अपनाने की आवश्यकता है।
क्‍या किया रूस ने
इस बीच, वॉन डेर लेयेन ने गुरुवार को कहा कि यूरोपीय आयोग कीव को कुछ "प्रमुख यूरोपीय कार्यक्रमों" में शामिल होने देने के लिए तैयार है जिससे सदस्यता जैसे लाभ मिलेंगे। इस सम्‍मेलन के बीच ही रूस की अथॉरिटीज जो क्रीमिया में मौजूद हैं उनका कहना है कि इस सीमा में स्थित सैंकड़ों संपत्तियों का राष्‍ट्रीयकरण कर दिया गया है। इसके बीच ही यूक्रेन के प्रॉसिक्‍यूटर जनरल का कहना है कि उसने वैगनर समूह के संस्थापक येवगेनी प्रिगोझिन के खिलाफ एक आपराधिक मामला खोला है।
रूस ने रिपोर्ट को किया खारिज
इन सबके बीच ही रूस ने उस मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है जिसमें एक सीक्रेट डील की बात कही गई है। स्विट्जरलैंड के अखबार न्यू जुर्चर जीटुंग ने दावा किया है कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने युद्ध को खत्‍म करने का एक सीक्रेट प्‍लान बनाया है। इस प्‍लान के तहत उन्‍होंने यूक्रेन की 20 फीसदी सीमा की पेशकश रूस को ही है। रूस ने इस रिपोर्ट को अफवाह करार दिया है। रूस का कहना है कि सीआईए के डायरेक्‍टर विलियम बर्न्‍स ने कभी इस तरह का प्रस्‍ताव उसके सामने नहीं रखा है। अमेरिका ने भी इस रिपोर्ट से पल्‍ला झाड़ लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.