ताबतोड़ रिटर्न देने वाली कंपनी का बड़ा फैसला

Updated on 16-10-2022 06:33 PM

बड़ी संख्या में कंपनियां इस समय शेयरों का बंटवारा कर रही हैं। जब कंपनियों को लगता है कि शेयरों का भाव ज्यादा हो गया और छोटा निवेशक उनसे दूर जा रहा है तब स्टॉक स्प्लिट का फैसला किया जाता है। 4.49 करोड़ रुपये वाली स्मॉल कैप कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के साथ राइट्स इश्यू भी जारी कर दिया है। आइए डीटेल्स जानते हैं- 

कंपनी के बोर्ड ने 1 शेयरा का बंटवारा 10 शेयरों में करने का फैसला किया है। रेगुलेटरी को दी जानकारी में Sarda Papers लिमिटेड ने बताया, “10 रुपये के फेसवैल्यू वाले शेयरों का बंटवारा 10 हिस्सों में कर दिया जाएगा, जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेसवैल्यू 1 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा बोर्ड ने 45 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करने के लिए राइट्स इश्यू की मंजूरी भी दे दी है। राइट्स इश्यू को लेकर डीटेल्स में जानकारी आगे नोटिफाई की जाएगी।”

शेयर बाजार में कैसा है कंपनी का प्रदर्शन? 

10 अक्टूबर 2022 को कंपनी के शेयर 16 रुपये के लेवल पर क्लोज हुए थे। पिछले 5 साल के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 57.48 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। वहीं, 3 साल पहले निवेश करने वाले पोजीशनल इंवेस्टर्स को अबतक 135.29 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। 1 साल पहले कंपनी के एक शेयर की कीमत 4.15 रुपये थी, तब से अबतक Sarda Papers के शेयरों का भाव 285.54 प्रतिशत तक बढ़ गया है। वहीं, साल 2022 में Sarda Papers के शेयरों की कीमतों में 43.63 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बीते 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों का भाव 49.53 प्रतिशत की उछाल आई है। जून 2022 की तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार प्रमोटर्स की कंपनी में 74.14 प्रतिशत और पब्लिक के पास 25.86 हिस्सेदारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.