बेरोजगारों का बड़ा प्रदर्शन, पुलिस ने बरसाई लाठियां, 10 गिरफ्तार

Updated on 10-04-2023 08:09 PM

रायपुर के बूढ़ातालाब धरना स्थल पर नौकरी की मांग को लेकर रविवार को बेरोजगारों ने बड़ा प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से भी इनकी झूमझटकी हो गई। फिर विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस ने इन युवाओं पर लाठियां बरसाई हैं। दौड़ा-दौड़ाकर उन्हें पीटा गया है।

वहीं एक युवक के कपड़े भी उतरवा दिए। बताया गया अनुमित से ज्यादा लोगों की भीड़ धरना स्थल पर जमा हो गई। इसे लेकर पुलिस ने इन्हें समझाने का भी प्रयास किया। मगर फिर भी युवक जब नहीं माने, तब ये स्थित बनी है।

पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 10 युवकों को गिरफ्तार किया है। असल में अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवक रविवार को प्रदर्शन कर रहे थे। इन्होंने अनुमति भी ली थी। धरना स्थल पर सिर्फ 100 लोगों को को ही आने की अनुमति थी। लेकिन यहां एक हजार से ज्यादा प्रदर्शनकारियों की भीड़ जमा हो गई थी।

ज्यादा भीड़ जमा होने पर पुलिस ने पहले ही इन्हें समझाने का प्रयास किया। वापस जाने की अपील की थी। मगर युवक नहीं माने। इसके बाद शाम के वक्त युवा रैली निकालने पर अड़ गए। उन्होंने रैली निकाली। उसी दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोका, तब पुलिस ने उनकी झूमाझटकी हो गई। इसके बाद लाठियां चार्ज की गई।

इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सभी युवा इधर-उधर भागने लगे। युवक लगातार नारेबाजी कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने करीब 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। फिर उन्हें थाने ले जाया गया। आरोप है कि पुलिस ने उनमें से एक युवक के कपड़े उतरवा दिए।

उधर, इस बात की जानकारी जब बीजेपी नेताओं को मिली, तब बीजेपी नेता थाने पहुंच गए। उनकी पुलिस से बहस भी हो गई। काफी देर तक थाने में हंगामा होता रहा। आखिरकार बीजेपी नेता वापस चले गए। फिर भी पुलिस ने युवकों को नहीं छोड़ा है।

इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता अमित साहू ने कहा कि प्रदेश में अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना भी अपराध हो गया है। युवा आज अपनी नौकरी के लिए मांग करने सड़क पर उतरता है तो पुलिस ने उस पर लाठी चला दिया। जबकि सरकार दावा करती है कि बेरोजगारी प्रतिशत बहुत कम है। लेकिन इस भीड़ को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवा परेशान है।

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार युवाओं को नौकरी के बजाय उन्हें लाठियों से जख्म दे रही है। पुलिस ने बेरोजगारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। प्रदेश के युवा इकट्ठे होकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। फिर भी पुलिस स्टेशन में उनके अपराधियों की तरह कपड़े उतरवा दिए गए। उन पर धारा लगा दी गई है। जो गलत है।

मामले को लेकर एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि बूढ़ा तालाब के धरना स्थल में केवल 100 के करीब लोगों को ही प्रदर्शन करने की अनुमति है। मगर यह लोग पुलिस की समझाइश के बाद भी बात नहीं माने और पुलिसवालों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। जिसमें कई पुलिस वालों को चोंटे आई है। इनमें से कुछ युवक शराब के नशे में भी थे। लाठीचार्ज नहीं किया गया है। हल्का बल का प्रयोग हुआ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.