कमाई का बड़ा मौका! आज खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ, निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी कुंडली

Updated on 30-06-2023 07:55 PM
नई दिल्ली: आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए आज अच्छा मौका है। आज यानी 30 जून 2023 को कंस्ट्रक्शन और हॉस्पिटैलिटी फर्म PKH वेंचर्स लिमिटेड का IPO ओपन हो रहा है। इस इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) के जरिए कंपनी 379 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। PKH वेंचर्स को IPO के लिए पिछले साल जुलाई में मार्केट रेगुलेटर से मंजूरी मिली थी। इस IPO के लिए कंपनी 1.82 करोड़ के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी। जबकि 77.3 लाख इक्विटी शेयरों को कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे। 12 जुलाई को कंपनी के शेयर्स बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 30 जून से 4 जुलाई तक बिडिंग कर सकते हैं। कंपनी ने अपने इश्यू का प्राइस बैंड 140-148 रुपये तय किया है।

कंपनी अपने इश्यू में 1.82 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश और इसके प्रमोटर की ओर से 73.73 लाख शेयरों की बिक्री की पेशकश यानी ओएफएस शामिल है। कंपनी अपने इस आईपीओ के जरिए प्राइस बैंड के निचले और ऊपरी छोर पर 358.85 करोड़ रुपये और 379.35 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास करेगी।

क्या करती है पीकेएच वेंचर्स

कंपनी तीन बिजनेस सेगमेंट्स में है। कंस्ट्रक्शन, हॉस्पिटैलिटी और मैनेजमेंट सर्विसेज। एक सब्सिडियरी गरुण कंस्ट्रक्शन के जरिए कपंनी थर्ड पार्टी कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट्स पर काम करती है। इसके पास 15 मार्च 2023 तक 468.2 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक थी।कंपनी ने पिछले 8 वर्षों में 526 करोड़ रुपये के सात सिविल कंस्ट्रक्शन पूरे किए हैं। हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट में कंपनी के पास होटल, रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट, बैंक्वेट हॉल और स्पा हैं। वह इन्हें चलाती है। कंपनी मैनेजमेंट सर्विसेज भी देती है। कंपनी के पास क्रिकेट टीम नमो बांद्रा ब्लास्टर्स में हिस्सेदारी भी है।

लॉन्ग टर्म के लिए कर सकते हैं निवेश

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह कंपनी कई ऐसे कारोबार भी करती है, जो इसके मुख्य बिजनेस से जुड़े नहीं हैं। साथ ही, इसका वैल्यूएशन भी ज्यादा दिख रहा है। लिहाजा निवेशकों को सेकेंडरी मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन पर नजर रखनी होगी। जो निवेशक लंबे समय के लिए पैसा लगाते हैं, वे पीकेएच वेंचर्स में निवेश पर विचार कर सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.