कमाई का बड़ा मौका! 19 साल बाद आ रहा टाटा की कंपनी का आईपीओ, सेबी ने दी मंजूरी

Updated on 27-06-2023 08:58 PM
नई दिल्ली: अगर आप शेयर बाजार में आईपीओ में निवेश करके कमाई करना चाहते हैं तो शानदार मौका आने वाला है। आप अभी से पैसों का बंदोबस्त कर लें। दरअसल टाटा टेक्नोलॉजीज के आईपीओ (Tata Technologies IPO) का रास्ता साफ हो गया है। टाटा ग्रुप (Tata Group) की इस कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफर से जुड़े आवेदन को मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने अपनी मंजूरी दे दी है। टाटा टेक्नोलॉजीज (Tata Technologies IPO) ने बीते मार्च माह में आईपीओ के लिए आवेदन किया था। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) पर आधारित होगा। टाटा ग्रुप की किसी कंपनी का आईपीओ 19 साल बाद आने वाला है। इस मायने से भी महत्वपूर्ण है। इससे पहले टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ जुलाई 2004 में आया था। स्टॉक मार्केट पर नजर रखने वाले विश्लेषक और निवेशक लंबे समय से इस आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी का आईपीओ कई मामलों में काफी खास है।

9.57 करोड़ शेयरों की करेगी बिक्री

यह टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी है। ड्रॉफ्ट पेपर के मुताबिक, कंपनी (Tata Technologies) इस आईपीओ (IPO) के माध्यम से करीब 9.57 करोड़ शेयरों की बिक्री करेगी। इसमें से 8.11 करोड़ रुपये के शेयर टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने हिस्से के बेचेगी। वहीं बाकी शेयरों में अल्फा टीसी होल्डिंग्स 97.2 लाख और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड 1 अपनी होल्डिंग से 48.6 लाख शेयरों को बेचेगी।

साल 2004 में आया था आईपीओ

इससे पहले टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का आईपीओ साल 2004 में आया था। आज टीसीएस देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी है। बता दें कि टाटा टेक्नोलॉजीज डिजिटल, इंजीनियरिंग और तकनीकी सर्विस सेक्टर में दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। इस आईटी स्टॉक ने निवेशकों को खूब रिटर्न दिया है। यह दलाल स्ट्रीट के सबसे बड़े वेल्थ क्रिएटर्स में से एक रहा है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 11.7 लाख करोड़ रुपये के आसपास रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.