एक ही एग्जिट पोल में बड़ा खेला, क्या बीजेपी और कांग्रेस दोनों जीतेंगी, जानिए पूरा मामला

Updated on 01-12-2023 12:51 PM
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। इन राज्यों में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। तब तक राज्य के कांग्रेस और BJP नेताओं की बेचैनी और दिल की धड़कनें बढ़ी हुई रहेंगी। तमाम ग्राउंड रिपोर्ट्स में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कड़े मुकाबले की बात कही गई है। दोनों राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने सर्वे का हवाला देकर दोनों राज्यों में जीत का दावा कर रही हैं।

एग्जिट पोल से गहराया सस्पेंस

इसी क्रम में एक दिलचस्प वाकया हुआ। एक ही एजेंसी के नाम पर एक ही राज्य का नंबर कांग्रेस के पास अलग है, जिसमें वह जीत रही है और BJP के पास अलग नंबर है, जिसमें वह जीत रही है। दोनों पार्टियां उसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की तैयारी भी कर रही हैं।

शिवराज और कमलनाथ के घर हाजिरी लगा रहे कैंडिडेट

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और पार्टी की ओर से सीएम उम्मीदवार कमलनाथ के यहां संभावित विधायक हाजिरी लगा रहे हैं तो शिवराज सिंह चौहान के भी करीबी विधायक प्रत्याशी उनके संपर्क में हैं। माना जा रहा है कि अगर BJP मध्य प्रदेश जीती तो शिवराज सिंह चौहान ही सीएम होंगे।

'जन की बात' के एग्जिट पोल में बीजेपी-कांग्रेस को लगभग बराबर सीट

एमपी चुनाव को लेकर जन की बात के एग्जिट पोल में कांग्रेस का पलड़ा कुछ भारी दिख रहा है। जन की बात में बीजेपी 100 से 123 और कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं, अन्य को छह सीटें मिल रही हैं। इस एग्जिट पोल में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों की सीटों में खास अंतर नजर नहीं आ रहा। ऐसे में सवाल ये कि क्या एमपी में मुकाबला कांटे का रहने वाला है। 3 दिसंबर को वोटों की गिनती के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.