छोटी कार पर बड़ा उपहार... दिवाली से पहले मिडिल क्लास को मिलेगी राहत, जानें कितने रुपये का होगा फायदा

Updated on 18-08-2025 01:17 PM
नई दिल्ली: सरकार मिडिल क्लास को बड़ी राहत देने जा रही है। दिवाली से पहले सरकार आम आदमी को बड़ा उपहार दे सकती है। यह उपहार जीएसटी की दर में देखने को मिलेगा। दरअसल, सरकार जीएसटी में कुछ बदलाव करने की सोच रही है। इससे छोटी कारों के बाजार में थोड़ी रौनक आ सकती है। आजकल लोग बड़ी गाड़ियां, जैसे एसयूवी, ज्यादा पसंद कर रहे हैं, इसलिए छोटी कारों की बिक्री कम हो रही है।

अभी कारों पर कितना है जीएसटी?

छोटी कारें मतलब 4 मीटर से कम लंबी और 1200 CC तक के इंजन वाली पेट्रोल, सीएनजी और एलपीजी गाड़ियां। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार इन पर कारों अभी 28% जीएसटी और 1% सेस लगता है। बड़ी कारों और एसयूवी पर 40% तक टैक्स लगने की बात हो रही है। अभी इन गाड़ियों पर जीएसटी और सेस मिलाकर 43 से 50% तक टैक्स लगता है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर जीएसटी की दर में कोई बदलाव नहीं होगा। इन पर अभी 5% टैक्स लगता है।

कितना होगा नया जीएसटी?

छोटी कारों पर अब 18% टैक्स लगने की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर जीएसटी में 11% की कमी होती है, तो छोटी कारों की कीमत 12 से 12.5% तक कम हो सकती है। अवेंटियम एडवाइजर्स के मैनेजिंग पार्टनर वीजी रामकृष्णन का कहना है कि अगर कारों की कीमत 20,000 से 25,000 रुपये तक भी कम होती है, तो भी लोगों को अच्छा लगेगा और वे ज्यादा कारें खरीदेंगे। यानी सस्ती कारों की मांग बढ़ सकती है।

पीएम ने किया था ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर जीएसटी में बदलाव की बात कही थी। उन्होंने कहा था, 'हम अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार ला रहे हैं। इससे पूरे देश में टैक्स का बोझ कम होगा। यह दिवाली से पहले एक उपहार होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.