दुर्गा पूजा से पहले बिहार के सरकारी कर्मियों को बड़ा तोहफा, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 8 एजेंडों पर मुहर

Updated on 13-10-2023 01:33 PM
पटना : बिहार में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें तमाम विभाग के मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। नीतीश कैबिनेट की बैठक में 8 एजेंडों पर सहमति बनी है। नवरात्रि से पहले इस कैबिनेट मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा था। जिसमें शिक्षा विभाग, स्वाथ्य विभाग, ऊर्जा विभाग समेत कई विभागों के एजेंडों पर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। माना जा रहा था कि नीतीश सरकार नवरात्र से पहले बिहार के लोगों को कोई तोहफा दे सकती है। 15 अक्टूबर से नवरात्र शुरू हो रही है।


नीतीश कैबिनेट में 8 प्रस्तावों पर मुहर

कैबिनेट की बैठक में राज्य की सेवा में प्रोन्नति के पदों पर योग्यकर्मियों को कार्यकारी प्रभाव देने के संबंध में फैसला लिया गया है। दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारी और अधिकारियों के हित में सरकार की तरफ से ये तोहफा दिया गया है। वहीं नक्सल प्रभाव वाले प्रभावित राज्यों में केंद्र प्रायोजित विशेष आधारभूत संरचना योजना के तहत विशेष कार्य बल के लिए कदम उठाया गया। नक्सल प्रभावित जिलों की पुलिस को और मजबूत करने और सुदृढ़ीकरण के लिए 37,83,17,697 रुपये की स्वीकृति दी गई है।


बिहार पंचायत सेवा नियमावली के संशोधन पर सहमति

बिहार पंचायत सेवा नियमावली 2010 के नियम 2, 3, 4 और 7 में संशोधन करने को भी सहमति दे दी गई है। इंदिरा गांधी आयुर्वेद विज्ञान संस्थान पटना के क्षेत्रीय संस्थान के लिए विभिन्न विभागों के शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक के अलावा 149 अतिरिक्त पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा के दृष्टिकोण से जीएफआर 2017 के नियम के संशोधन के अनुरूप बिहार वित्त नियमावली 150 के नियम 30 को संशोधित करने की भी मंजूरी और सहमति बन गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.