नए साल पर इस बैच के IAS अफसरों को बड़ा तोहफा, प्रमोशन में मिलेगा अहम पद, देखें पूरी लिस्ट

Updated on 28-10-2023 02:08 PM
लखनऊ: कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे आईएएस अफसरों को जनवरी से कुछ राहत मिल सकती है। जनवरी में कई अफसरों को प्रमुख सचिव और सचिव पद पर प्रमोट कर दिया जाएगा। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने अधिकारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एक जनवरी को एक दर्जन से अधिक अधिकारियों को प्रमुख सचिव और सचिव पद पर प्रमोट कर दिया जाएगा। इन अफसरों के प्रमोशन से इन्हें कई अहम विभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

ये बनेंगे प्रमुख सचिव
निर्वाचन में सीईओ पद पर तैनात नवदीप रिणवा प्रमुख सचिव पद पर प्रमोट होंगे। इसके अलावा राज्य विद्युत उत्पादन निगम और ट्रांसमिशन निगम के एमडी पी गुरुप्रसाद प्रमुख सचिव पद पर प्रमोट होंगे। इसके अलावा आईएएस अफसर रवींदद और संयुक्ता समद्दर प्रमुख सचिव पद पर प्रमोट होंगी।

2008 बैच के अफसर सचिव पद पर होंगे प्रमोट
2008 बैच के 17 आईएएस अफसर सचिव रैंक में प्रमोट होंगे। इसमें से चार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति और इंटर स्टेट कैडर डेप्युटेशन पर तैनात हैं। एक जनवरी, 2024 को सचिव पद पर प्रमोट होने वाले आईएएस अधिकारियों में किंजल सिंह, सौम्या अग्रवाल, पवन कुमार, डॉ़ काजल, अमृत त्रिपाठी, बी चंद्रकला, अनिल ढिंगरा, राजेश कुमार, बाल कृष्ण त्रिपाठी, चंद्रभूषण सिंह, बिमल कुमार दुबे, सुखलाल भारती, डॉ़ वेदपति मिश्रा और अखिलेश सिंह का नाम शामिल है।

इसमें सौम्या अग्रवाल को पहले ही प्रभारी मंडलायुक्त, बरेली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पवन कुमार को भी इंचार्ज सचिव, मेडिकल एजुकेशन के पद पर तैनाती दी गई है। इसके अलावा 2015 बैच के आईएएस अफसरों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड और 2020 बैच के आईएएस अफसरों को सीनियर टाइम स्केल दिया जाएगा। 2015 बैच में 34 आईएएस हैं, जिन्हें जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड पर प्रमोट किया जाएगा। वहीं, 2020 में 18 आईएएस अफसरों को सीनियर टाइम स्केल पर प्रमोट किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.