बीजापुर में शिक्षा की बड़ी पहल: 78 शिक्षकविहीन स्कूलों में नियुक्त हुए शिक्षक

Updated on 07-06-2025 12:48 PM

बीजापुर। बीजापुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी दर्ज की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत 78 ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जहां अब तक कोई शिक्षक पदस्थ नहीं था। अब जिले में कोई भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं है। यह कदम उन ग्रामीण और दूरदराज के बच्चों के लिए खास मायने रखता है जो लंबे समय से शिक्षा से वंचित थे।

198 अतिशेष शिक्षकों में से 189 को दी गई नई पदस्थापना
जिला शिक्षा कार्यालय के मुताबिक, जिले में 198 शिक्षक अतिशेष पाए गए थे। इनमें से 189 को काउंसलिंग के माध्यम से शिक्षकविहीन, एकल शिक्षकीय और अन्य जरूरतमंद स्कूलों में भेजा गया है। इनमें शामिल हैं:

    82 शिक्षक – शिक्षकविहीन स्कूलों में
    44 शिक्षक – एकल शिक्षकीय स्कूलों में
    63 शिक्षक – सामान्य स्कूलों में

2 हाईस्कूलों में पहली बार विषय विशेषज्ञ व्याख्याता नियुक्त
जिन हाईस्कूलों में अब तक सभी व्याख्याता पद रिक्त थे, वहां हिंदी और सामाजिक अध्ययन विषयों के व्याख्याताओं की नियुक्ति की गई है। यह विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए बेहतर तैयारी का अवसर देगा।

76 स्कूलों को दो दशकों बाद फिर मिला शिक्षक
करीब दो दशक से बंद या बिना शिक्षक चल रहे स्कूलों — गुन्डापूर, मुदवेंडी, हिरमगुंडा, बोटेतोंग, गुन्जेपरती, जीड़पल्ली, मुरकीपाड़ जैसे संवेदनशील और दूरदराज़ के इलाकों में अब फिर से शिक्षक पदस्थ किए गए हैं। इससे इन क्षेत्रों में शिक्षा का नया सवेरा शुरू होगा।

65 स्कूलों का समायोजन, सिर्फ 9 स्कूल बंद
युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत जिले में 65 स्कूलों का समायोजन किया गया। इनमें से 56 स्कूल पहले की तरह ही संचालित रहेंगे जबकि नाममात्र नामांकन वाले केवल 9 स्कूलों को बंद किया गया है।

अब भी 565 पद रिक्त, लेकिन बड़ी राहत
इस प्रक्रिया से शिक्षक नियुक्तियों में बड़ी राहत मिली है, हालांकि जिले में अब भी 565 पद रिक्त हैं जिनमें सहायक शिक्षक के 336, प्रधान शिक्षक प्राथमिक के 76, शिक्षक के 15 और व्याख्याता के 138 पद शामिल हैं।

शिक्षक नियुक्तियों की यह पहल बीजापुर जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी। लंबे समय से शिक्षा से वंचित बच्चों को अब पढ़ने का अवसर मिलेगा और दूरस्थ क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का विस्तार होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.