नायका के बड़े निवेशकों को मिली आजादी, 7% तक टूट गया स्टॉक

Updated on 10-11-2022 06:13 PM
नायका (Nykaa) की पैरेंट कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स लिमिटेड (FSN E-Commerce Ventures) के शेयरों में आज गिरावट है। बीएसई पर नायका का शेयर शुरुआती कारोबार में 7% तक टूट गया था। दरअसल, आज 10 नवंबर को नायका के शेयरों का लॉक-इन पीरियड (nykaa lock in period) खत्म हो गया। यानी जो शुरुआती इनवेस्टर्स हैं, वे लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच पाएंगे। दूसरी तरफ नायका के शेयर आज एक्स बोनस (Nykaa Ex bonus) में ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी कल इलिजिबल निवेशकों को 1 शेयर पर 5 बोनस शेयर देने जा रही है। 

कंपनी बांटेगी बोनस शेयर 
आपको बता दें कि Nykaa ने बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 11 नवंबर तय की है। इससे पहले कंपनी ने 3 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया था, लेकिन बाद में इसे बदल दिया गया। बता दें कि 5:1 के रेशियो में बोनस शेयर  जारी किए जाएंगे। यानी शेयरधारकों को हर 1 शेयर के बदले 5 शेयर दिए जाएंगे।

आईपीओ में दांव लगाने वाले कंगाल
आपको बता दें कि नायका का आईपीओ पिछले साल 2021 में आया था। तब इसका शेयर भाव 1125 रुपये रखा गया था। नायका के शेयरों की जबरदस्त लिस्टिंग हुई थी।  10 नवंबर 2021 को कंपनी का शेयर बाजार में बढ़त के साथ 2001 रुपये पर लिस्‍ट हुआ था। वहीं लिस्टिंग डे पर शेयर करीब 96 फीसदी की तेजी के साथ 2207 रुपये पर बंद हुआ था। कंपनी के शेयर ने पिछले साल 2574 रुपये का हाई भी बनाया था। लेकिन बाद में शेयरों में लगातार गिरावट देखी गई और यह आईपीओ प्राइस से 50% तक टूट गया।

कंपनी का वित्तीय परिणाम
नायका को जुलाई से सितंबर तिमाही में शानदार मुनाफा हुआ है। सितंबर तिमाही में नायका को ₹5.2 करोड़ का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में नायका का प्रॉफिट ₹1 करोड़ था। यानी सालभर में यह 330% ज्यादा है। वहीं, जून तिमाही में नायका का नेट प्रॉफिट 5 करोड़ रुपये था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.