गया जिले में राजस्व को लेकर डिविजनल कमिश्नर की बड़ी बैठक, जानिए क्या दिए गए निर्देश

Updated on 03-07-2023 06:49 PM
गया: मगध प्रमंडल आयुक्त मयंक वरवड़े की अध्यक्षता में प्रमंडलीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मगध प्रमंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला पंचायत राज पदाधिकारी मौजूद थे। बाकी अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ विस्तारपूर्वक समीक्षा बैठक की गई तथा महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए हैं। बैठक में सर्वप्रथम राजस्व संबंधी विषयों की समीक्षा की गई, जिसमें वाणिज्यकर प्रक्षेत्र में बताया गया कि वार्षिक लक्ष्य 2023-2024 में माह मई 2023 तक गया जिला का लक्ष्य के विरुद्ध 14.84%, औरंगाबाद जिला का 14.19%, नवादा जिला का 14.56% तथा जहानाबाद एवं अरवल जिला का 14.89% की उपलब्धि प्राप्त है। ऑनलाइन दाखिल खारिज की समीक्षा में बताया गया कि प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध गया में 86.92%, औरंगाबाद में 93.16%, नवादा में 92.85%, जहानाबाद में 93.08% एवं अरवल जिले में 89.42 प्रतिशत प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध उपलब्धि प्राप्त की गई है।

प्रमंडलीय आयुक्त ने दिए कई निर्देश

प्रमंडलीय आयुक्त ने लक्ष्य के विरुद्ध कम उपलब्धि वाले जिलों के जिला पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमानुसार निर्धारित समय में शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करें। सात निश्चय योजना की समीक्षा में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल (ग्रामीण एवं शहरी), घर तक पक्की गली नालियां (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र), शौचालय निर्माण घर का सम्मान (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र) की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में सभी प्रमंडल स्तरीय जिला की रैंकिंग काफी अच्छी देखी गई है, जिसपर प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा खुशी जाहिर की गई। उन्होंने अपर समाहर्ता को निर्देश दिया कि नीलाम पत्र वाद में अधिक मामले लंबित देखे जा रहे हैं, जिसका ससमय निष्पादन जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार को नीलाम पत्र वाद मामले का निष्पादन हेतु अनिवार्य रूप से कार्य करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.