सुनील गावस्कर से लाइव कमेंट्री में हुई बड़ी भूल, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा की निकली हंसी

Updated on 08-05-2023 07:33 PM
नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मैच में मोहम्मद शमी के पर्पल कैप अपने नाम कर ली। शमी को ये पर्पल कैप मोहित शर्मा (Mohit Sharma) ने पहनाई। हालांकि इस दौरान भारतीय पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) से एक छोटी सी मिस्टेक हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दरअसल हार्दिक पंड्या ने लखनऊ जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ मैच को 56 रनों से जीत लिया। मैच के बाद मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को मोहित शर्मा के हाथ पर्पल कैप मिलनी थी। लेकिन इस दौरान सुनील गावस्कर कहते हैं- मोहित बहुत-बहुत बधाई, पर्पल कैप आपको मिल रही है वो भी मोहम्मद शमी के हाथों से... कमेंटेटर सुनील गावस्कर की बात सुनते ही वो उन्हें सही करते हुए कहते हैं कि थैंक्स सर, लेकिन मेरे हाथों से मोहम्मद शमी को मिल रही है। मोहित की बात तो सुनकर गावस्कर अपनी गलती को सुधारते हुए कहते हैं। ओह... उल्टा है! सुनील गावस्कर की इस गलती पर मोहित शर्मा और शमी दोनों ही हंसने लगे। अब सुनील गावस्कर की इस गलती पर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
शमी ने लिए सीजन में लिए 19 विकेट
आईपीएल की पर्पल कैप पाने वाले मोहम्मद शमी ने रविवार को हुए मैच में एक विकेट झटका है। जिसके बाद उनकी झोली में इस सीजन में 19 विकेट हो गए। बता दें कि शमी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चार ओवर डाले थे। जिसमें उन्होंने 37 रन दिए और एक विकेट लिया था।

56 रन से जीती गुजरात
अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइंट्स ने अच्छी शुरुआत की थी। टीम ने 20 ओवर में 227 रन की पारी खेली। जिसमें शुभमन गिल ने 94 रन बनाए। वहीं गुजरात टाइटंस के दिए रन का पीछा करने पिच पर उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 171 रन ही बना पाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.