लखनऊ वालों के लिए बड़ी खबर, आज से शहीद पथ पर नो एंट्री, ट्रैफिक पुलिस के नए नियम को जान लीजिए

Updated on 06-12-2023 12:41 PM
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक जाम की स्थिति से लोगों को निजात दिलाने की योजना पर काम किया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए बुधवार से नो एंट्री के नए नियम लागू किए गए हैं। शहीद पथ पर पहली बार छोटे से लेकर बड़े कॉमर्शियल वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। इन वाहनों के परिचालन पर सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक रोक लगी रहेगी। बड़े कॉमर्शियल वाहनों में तेल गैस के टैंकर, निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहन और भारवाहक वाहन से लेकर ऑल इंडिया परमिट वाले प्राइवेट बस भी शामिल हैं। इन वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है।

राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक लोड संभालने के लिए वाहनों के परिचालन पर विशेष निर्देश जारी किया गया है। भारी वाहन सुबह 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक प्रतिबंधित किए गए हैं। इन वाहनों का आवागमन केवल रात 9:00 बजे सुबह 9:00 बजे तक होगा। एलडीसी ट्रैफिक जयकुमार ने इस संबंध में कहा है कि सुबह 9:00 बजे रात 9:00 बजे तक साथ में ट्रैफिक का दबाव अधिक है। इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। यह व्यवस्था 15 दिन के लिए लागू की गई है। इस पर सुझाव भी मंगाया गया है। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

ट्रांसपोर्टर्स ने जताई नाराजगी

शहीद पथ पर नो एंट्री नियम लागू किए जाने परलखनऊ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। ट्रांसपोर्ट्स का कहना है कि नो एंट्री खुलने पर हाईवे पर जाम लग जाएगा। शहीद पथ पर बुधवार सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक व्यावसायिक वाहनों की नो एंट्री बुधवार से शुरू हो बई है। एसोसिएशन के संगठन महामंत्री पंकज शुक्ला ने कहा कि बिना सरकारी आदेश के नेशनल हाइवे को जोड़ने वाले रास्तों पर नो एंट्री का फरमान तुगलकी है। छोटे- छोटे जिलों से आने वाले वाहन नो एंट्री के दौरान इकट्ठा होंगे। नो एंट्री खुलने पर नेशनल हाईवे जाम हो जाएगा।

तमाम कॉमर्शियल वाहनों पर रहेगी रोक

शहीद पथ पर तमाम कॉमर्शियल वाहनों पर रोक रहेगी। तेल टैंकर तक शहीद पथ पर नहीं जाएंगे। कामता से कानपुर रोड को जोड़ने वाले करीब 23 किलोमीटर लंबे शहीद पथ पर आज से कॉमर्शियल वाहन को सुबह 6:00 बजे से रात 11:00 बजे तक प्रतिबंधित किए गए हैं। शहीद पथ पर रोडवेज बस, सिटी बस, एम्बुलेंस, शव वाहन, ओला, उबर और अन्य सार्वजनिक वाहनों के चलने की अनुमति दी गई है। ऑटो और ई- रिक्शा को सर्विस लाइन पर चलाने की अनुमति दी गई है।

आउटर रिंग रोड से जा सकेंगे भारी वाहन

भारी वाहन आउटर रिंग रोड से जा सकेंगे। बाराबंकी और कानपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन आउटर रिंग रोड से होकर आएंगे- जाएंगे। उन्हें शहीद पथ पर आने की जरूरत नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, आउटर रिंग रोड पर सीतापुर रोड से मोहान रोड को छोड़कर अन्य इलाकों में ट्रैफिक शुरू हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.