अपने आधार कार्ड को वोटर आईडी के साथ इस तरह कराएं लिंक
स्टेप 1. राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) - nvsp.in पर जाएं।
स्टेप 2. पोर्टल पर लॉग-इन करें और होम पेज पर 'Search in Electoral Roll' पर जाएं।
स्टेप 3. अपनी निजी जानकारी और आधार नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4. आधार डिटेल दर्ज करने के बाद यूजर्स को रजिस्टर्ड मोबाइल या ई-मेल पर एक ओटीपी मिलेगा।
स्टप 5. अब ओटीपी दर्ज करें। इससे आपका वोटर आईडी आपके आधार के साथ लिंक हो जाएगा।
फॉर्म 6बी का यह है काम
चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में फर्जी नामों को बाहर करने के लिए एक फॉर्म भी लाया हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार, फॉर्म 6,7 और 8 को मॉडिफाई किया गया है और एक नया फॉर्म 6बी लाया गया है। यह मतदाताओं का आधार डेटा इकट्ठा करने के लिए लाया गया है, जिससे रजिस्ट्रेशन फॉर्म को यूजर फ्रेंडली बनाया जा सके। फॉर्म 6बी ECI/CEO वेबसाइट और गरुड, एनवीएसपी, वीएचए आदि पर उपलब्ध हैं।
