त्योहारी सीजन में बड़ी राहत, थोक महंगाई दर छठे महीने भी '0' से नीचे

Updated on 17-10-2023 10:35 AM
नई दिल्ली : थोक महंगाई में सितंबर में लगातार छठे महीने गिरावट आई है। सिंतबर में यह शून्य से 0.26 प्रतिशत नीचे रही है। होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) आधारित महंगाई अप्रैल से लगातार शून्य से नीचे बनी है। अगस्त में यह शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे थी। सितंबर में (-) 0.26 फीसदी की गिरावट अर्थशास्त्रियों के अनुमान से बहुत कम है। अर्थशास्त्रियों का अनुमान था कि थोक महंगाई बढ़ने की दर पिछले महीने 0.7 फीसदी होगी।

सितंबर 2022 में WPI आधारित इन्फ्लेशन 10.55 प्रतिशत थी। खाद्य वस्तुओं की महंगाई पिछले दो महीनों में दोहरे अंक में रहने के बाद, सितंबर में घटकर 3.35 प्रतिशत हो गई। अगस्त में यह 10.60 प्रतिशत थी। नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस( \RNSO) की ओर से पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में रिटेल महंगाई सालाना आधार पर घटकर तीन महीनों के निचले स्तर 5.02 प्रतिशत पर आ गई। सब्जियों एवं ईंधन की कीमतें कम होना इसकी मुख्य वजह रही। इस महीने की शुरुआत में आरबीआई ने 2023-24 के लिए थोक मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान रखा है।

इसलिए आई गिरावट :

मुख्य रूप से पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में रासायनिक उत्पादों, खनिज तेल, कपड़ा, बुनियादी धातुओं और खाद्य उत्पादों की कीमतों में गिरावट के कारण कमी आई है। फ्यूल एंड पावर सेग्मेंट का इनफ्लेशन सितंबर में शून्य से 3.35 प्रतिशत नीचे रही, जो अगस्त में शून्य से 6.03 प्रतिशत नीचे थी। हालांकि, सितंबर में दालों, प्याज, दूध और फलों जैसे खाद्य पदार्थों की इन्फ्लेशन में कुछ तेजी देखी गई।

सरकार का कहना है:

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को कहा, ' सितंबर में भी थोक महंगाई के नेगेटिव रहने के पीछे केमिकल और केमिकल प्रोडक्ट्स, मिनरल ऑयल्स, टेक्सटाइल्स, बेसिक मेटल्स और फूड प्रोडक्ट्स की कीमतों में आई गिरावट है। इस महीने सब्जियों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.