कॉमर्शियल पायलट को बड़ी राहत, 5 नहीं अब 10 साल तक वैलिड रहेंगे लाइसेंस

Updated on 17-10-2023 10:31 AM
नई दिल्ली : एयर ट्रैफिक मूवमेंट को और अधिक सुरक्षित बनाने और इसमें अधिक से अधिक सुगमता लाने के उद्देश्य से नागर विमानन मंत्रालय ने कई नियमों में अहम संशोधन किए हैं। इसके तहत कॉमर्शियल पायलटों की कमी को दूर करने और हर पांच साल में इनके कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस यानी सीपीएल को रिन्यू करने संबंधित समस्या का समाधान कर दिया गया है। नए नियमों के तहत हर पांच साल में सीपीएल को रिन्यू कराने की अवधि बढ़ाकर अब 10 साल कर दी गई है। इससे पायलटों को अपने सीपीएल को रिन्यू कराने में लगने वाला समय और इंडियन एविएशन इंडस्ट्री में कमर्शल पायलटों की बढ़ती मांग को पूरा करने में काफी मदद मिलेगी।

नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि विमान नियम, 1937 में किए गए संशोधन के आधार पर ना केवल सीपीएल की अवधि पांच साल से बढ़ाकर दस साल कर दी गई है। बल्कि एयरलाइन ट्रांसपोर्ट पायलट लाइसेंस एटीपीएल की भी अवधि पांच साल से बढ़ाकर 10 साल कर दी गई है। इस संशोधन से पायलटों और डीजीसीए दोनों पर ही इस तरह के प्रशासनिक कार्य का बोझ कम होने की उम्मीद है। जिससे पायलटों को सीपीएल का रिन्यू कराने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इसके अलावा देशभर के हवाई अड्डों के पास एयर ट्रैफिक में बाधा बनने वाली लाइटों को दिखाने वालों के खिलाफ सख्ती करने का दायरा भी और बढ़ा दिया गया है। इसके तहत एयरपोर्टस के आसपास पांच किलोमीटर के दायरे को बढ़ाकर अब पांच नॉटिकल माइल्स कर दिया गया है। यानी हवाई अड्डों के आसपास पांच नॉटिकल माइल्स तक अब कोई भी इस तरह की लाइटों का डिस्पेल करता है। जिससे हवाई जहाज उड़ाते हुए पायलटों को दिक्कत होती है या फिर एयर ट्रैफिक मूवमेंट में अन्य किसी भी तरह से परेशानी होती है और ऐसी लाइटें 24 घंटे तक लगातार जली रहती हैं। तब ऐसे आरोपी के खिलाफ आईपीसी के तहत कार्रवाई करने के लिए संबंधित थाने में शिकायत दी जाएगी।

साथ ही सरकार को ऐसे स्थान में प्रवेश करने और उन लाइटों को बुझाने का अधिकार होगा। जो एयर ट्रैफिक मूवमेंट में बाधा बनती हैं। इसमें लाइटों से मतलब केवल लेजर लाइट ही नहीं बल्कि लालटेन की रोशनी, कपूर या अन्य तरह के पदार्थ को जलाकर उड़ाए जाने वाली पतंग जैसी कंडील जैसी लाइटें भी शामिल हैं। इसके अलावा विदेशी लाइसेंस की वैद्यता के लिए नियम 118 को अनावश्यक होने की वजह से हटा दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.