एल्विश यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रेव पार्टी और सांप के जहर से जुड़े मामले में गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Updated on 06-08-2025 01:39 PM
एल्विश यादव को रेव पार्टी में ड्रग्स-सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया है। अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं होगी। एल्विश पर एक रेव पार्टी में कथित रूप से शामिल होने का आरोप लगाया गया था, जिसमें सांप के जहर और अन्य अवैध दवाओं की सप्लाई की गई थी, और उनका सेवन भी किया गया था।

जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार और शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता को नोटिस जारी कर एल्विश यादव की याचिका पर जवाब मांगा है, जिसमें उनके खिलाफ जारी याचिका और समन को रद्द करने की मांग की गई है।

इलाहबाद हाई कोर्ट ने याचिका रद्द करने से किया था इनकार

इससे पहले मई में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ दायर चार्जशीट रद्द करने से इनकार कर दिया था और कहा था कि मामले की पूरी कानूनी जांच की आवश्यकता है। एल्विश यादव पर आरोप है कि वह रेव पार्टियां आयोजित करते थे, जिनमें विदेशी नागरिकों को भी बुलाया जाता था। इस मामले में पुलिस ने अप्रैल, 2024 में 1200 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें दावा किया गया था कि एल्विश यादव के सपेरों के साथ संबंध थे। चार्जशीट के साथ 24 गवाहों के बयान भी शामिल किए गए थे।

एल्विश यादव ने दायर की थी याचिका, की थी यह मांग

इसी चार्जशीट के खिलाफ एल्विश यादव ने 29 अप्रैल 2025 को हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें कहा था कि उनके पास से न तो कोई सांप बरामद हुआ है और ना कोई ड्रग्स या मादक पदार्थ। यह भी कहा कि उनका अन्य आरोपियों से कोई संबंध नहीं है, इसलिए चार्जशीट रद्द कर दी जाए। हालांकि, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद याचिका रद्द करने से इनकार कर दिया था।

2023 में सामने आया था सांपों के जहर की तस्करी का मामला, जानिए क्या हुआ था

सांपों की जहर और ड्रग्स की तस्करी का मामला पहली बार साल 2023 में सामने आया था, जब अक्टूबर में मेनका गांधी की एनजीओ 'पीपल्स फॉर एनिमल्स' ने एल्विश यादव के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई। इसमें कहा गया कि एल्विश जिंदा सांपों के साथ एनसीआर के एक फार्महाउस में वीडियो शूट करवाते हैं। रेव पार्टियां आयोजित करते हैं, जिनमें गैरकानूनी तरीके से सांपों के जहर का इस्तेमाल किया जाता है। इस केस में राहुल यादव नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में बताया था कि उसने एल्विश की रेव पार्टी में ड्रग्स की सप्लाई की थी। उसके पास से पुलिस को 20एमएल के आसपास जहर भी बरामद हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
 21 September 2026
पारिवारिक मूल्यों, संस्कारों और साफ-सुथरे पारिवारिक ड्रामे के लिए मशहूर फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ इतिहस दोहराने बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।…
 21 September 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' रिलीज से पहले ही विवादों में घ‍िर गई है। यह फिल्‍म बिहार के बिहटा में वन देवी मंदिर की कहानी पर…
 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
Advt.