गौतम अडानी को बड़ी राहत! NSE ने ग्रुप की दो कंपनियों पर लिया यह फैसला

Updated on 11-02-2023 07:14 PM
नई दिल्ली : अडानी ग्रुप (Adani Group) की दो कंपनियों को एनएसई (NSE) से बड़ी राहत मिली है। स्टॉक एक्सचेंज एनएसई ने अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) और अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) को एडिशनल सर्विलांस फ्रेमवर्क से बाहर कर दिया है। इस महीने की शुरुआत में एक्सचेंज ने अडानी ग्रुप के तीन शेयरों को एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) में रखा था। एक्सचेंज ने अत्यधिक अस्थिरता को रोकने के लिए इन शेयरों को निगरानी में रखा था। ये शेयर अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स थे। शॉर्ट टर्म एएसएम फ्रेमवर्क वाले शेयरों में ट्रेडिंग के समय निवेशकों को इंट्राडे ट्रेंडिंग के लिए भी 100% अपफ्रंट मार्जिन का भुगतान करना होता है।

निवेशकों के अडानी से रिश्तों की हो रही जांच


एडिशनल सर्विलांस (Additional Surveillance) सेबी और एक्सचेंजों की बाजार की अखंडता और निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए की गई पहलों का हिस्सा है। बाजार नियामक सेबी एफपीओ के कुछ निवेशकों का गौतम अडानी से लिंक की भी जांच कर रही है। अमेरिका के शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से शेयर मार्केट में बियर्स (मंदड़िए) अडानी के शेयरों को गिराने में लगे हैं। 25 जनवरी के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में निवेशकों के 100 अरब डॉलर नष्ट हो गए हैं। शेयरों में बड़ी गिरावट के चलते गौतम अडानी को 20,000 करोड़ रुपये के एफपीओ को वापस लेना पड़ा था।

मूडीज ने दिया झटका


रेटिंग एजेंसी मूडीज ने अडानी ग्रुप को आज झटका दिया है। मूडीज ने ग्रुप की 4 कंपनियों के आउटलुक को 'नेगेटिव' कर दिया है। मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने कहा कि उसने अडानी ग्रुप की चार कंपनियों के लिए आउटलुक को स्टेबल से बदलकर नेगेटिव कर दिया है। वहीं, रेटिंग एजेंसी ने अन्य 4 कंपनियों पर स्टेबल आउटलुक बरकरार रखा है।

गिर रहे शेयर


हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी अडानी ग्रुप के कई शेयर टूटे हैं। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 4.15 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन और अडानी टोटल का शेयर लोअर सर्किट के साथ बंद हुआ। वहीं, अडानी विल्मर और एनडीटीवी के शेयर में आज गिरावट दर्ज हुई। इसके अलावा अडानी पोर्ट का शेयर मामूली बढ़ते के साथ बंद हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.