VI को बड़ी राहत, सरकार को 755 करोड़ रुपये वापस करने का आदेश, जानिए क्या है पूरा मामला

Updated on 19-12-2023 01:49 PM
नई दिल्ली : टेलीकॉम सेक्टर की परेशानियों से जूझ रही वोडाफोन-आइडिया (VI) के लिए सोमवार को राहत भरी खबर आई। इकॉनमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक टेलीकॉम डिस्प्यूट्स सेटलमेंट एंड एपिलेट ट्रिब्यूनल (TDSAT) ने कंपनी और सरकार के मामले में फैसला सुनाते हुए सरकार को निर्देश दिया कि वह वोडाफोन आइडिया को 755 करोड़ रुपये लौटाए। TDSAT ने 15 दिनों के अंदर ये रकम वापस करने का आदेश दिया है।

TDSAT ने अपने आदेश में यह रकम लौटाने और इसे अडजस्ट करने की भी रियायत दी है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी को अगले कुछ महीनों में लाइसेंस की फीस में 755 करोड़ रुपये की रकम को अडजस्ट कर सकती है। ऐसे में यह कंपनी के लिहाज से कर्ज से जूझने के दौरान बहुत बड़ी राहत है। इस खबर से सोमवार को VI का स्टॉक इंट्राडे में 3 पर्सेंट तक उछला।

गौरतलब है कि वोडाफोन आइडिया द्वारा दोनों कंपनियों के मर्जर के समय ये रकम चुकाई गई थी। 2019 में VI ने ट्रिब्यूनल का रुख किया था, जिसमें पूर्ववर्ती वोडाफोन के विलय से जुड़ी स्पेक्ट्रम देनदारियों के लिए DoT की 3,926.34 रुपये की मांग को चुनौती दी गई थी। सरकार ने बाद में VI के बकाए की फिर से गिनती की और इसे संशोधित कर 3,170.82 करोड़ रुपये कर दिया।

लेकिन चूंकि VI ने सरकार द्वारा मांगे गए 3,926.34 करोड़ रुपये पहले ही 'विरोध के तहत' जमा कर दिए थे, इसलिए ट्रिब्यूनल ने जमा अतिरिक्त राशि को VI के वर्तमान वैधानिक बकाया के साथ समायोजित करने का निर्देश दिया है। हालांकि इसके बारे में VI ने किसी तरह की क्वेरी का जवाब नहीं दिया।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 September 2026
    नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: भारत अब सिर्फ बुलेट ट्रेन चलाने की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि हाई-स्पीड ट्रेन तकनीक में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है। रेलवे मंत्रालय…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष तथा होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आपूर्ति ठप होने से वैश्विक स्तर पर ईंधन का महासंकट खड़ा हो…
     20 September 2026
    नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरते समय हुई एक गलती मुंबई के एक टैक्सपेयर को भारी पड़ गई। रिटर्न में गलती से 9.60 लाख रुपये की रकम EPF से…
     19 September 2026
    नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
     19 September 2026
    नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
     19 September 2026
    मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
    Advt.