पेट्रोल पंप पर बड़े लूट की थी प्लानिंग, तभी मैनेजर ने छिन ली बदमाशों से पिस्टल, फिर क्या हुआ

Updated on 05-09-2023 01:52 PM
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट को अंजाम देने की योजना बनाई थी। हालांकि, उन्हें उस तरह से कामयाबी नहीं मिल सकी। बेखौफ बदमाश केवल 7500 रुपये ही लेकर भागने में सफल रहे। बताया जा रहा कि बाइक से आए बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर भारी कैश लूट का प्लान किया था। उन्होंने पिस्टल लहराते हुए मैनेजर से कैश मांगे। हालांकि, पेट्रोलपंप कर्मियों की एकजुटता से बदमाशों के पैर उखड़ गए। वो महज 7500 रुपये लेकर फरार हो गए।


बाइक से आए थे बदमाश

पेट्रोल पंप पर लूट का पूरा मामला सरैया थाना क्षेत्र के बतरौलिया रघुनाथपुर स्थित आम्रपाली सर्विस स्टेशन पेट्रोल पंप का है। बाइक पर पहुंचे तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर कैश लूटने का प्रयास किया। कैश काउंटर का दरवाजा अंदर से बंद रहने के कारण बाहर से ही अपराधियों ने मैनेजर पर पिस्टल तान दी। उन्होंने कैश की डिमांड कर दी। इसी दौरान मौका पाकर मैनेजर ने अपराधी का पिस्टल छीन लिया और एक फायर भी कर दिया।

पेट्रोल पंप मैनेजर ने दिखाई बहादुरी

अचानक हुए पलटवार से अपराधी बैकफुट पर आ गए। वो मौके से भागने लगे। इस दौरान उन्होंने नोजलमैन से 7500 रुपये लूटकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। सूचना के बाद सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन, थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह दल बल के साथ पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन की। मैनेजर ने पुलिस को पिस्टल सौंप दिया। एसडीपीओ कुमार चंदन ने बताया कि आम्रपाली सर्विस स्टेशन पर सोमवार शाम बाइक से तीन अपराधी पहुंचे थे। एक अपराधी बाइक पर ही रहा। दूसरे ने देवरिया निवासी नोजलमैन राजेश सिंह को कब्जे में लेकर बिक्री के 7500 रुपया लूट लिए। तीसरा अपराधी पिस्टल लहराते हुए कैश काउंटर पर पहुंचा।

7500 ही लूटकर भागे बदमाश

बताया जा रहा कि मैनेजर ने कैश काउंटर का गेट अंदर से बंद कर लिया था। यही नहीं उनके बदले तेवर को देखते हुए अपराधी को बैकफुट पर आना पड़ा। तीनों अपराधी फायरिंग करते हुए सरैया की तरफ भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया। इस पेट्रोल पंप पर पहले भी अपराधियों की ओर से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.