'शहजादा' को रिलीज से पहले ही बड़ा झटका! अल्लू अर्जुन की साउथ वाली मूवी हिंदी में हो रही है रिलीज

Updated on 01-02-2023 09:25 PM
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म 'शहजादा' के प्रमोशन में जोरशोर से जुटे हुए हैं। 'भूल भुलैया 2' की सक्सेस के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि उनकी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करेगी, लेकिन इससे पहले ही कार्तिक को कई झटके लग रहे हैं। पहले ये फिल्म 10 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'पठान' की सक्सेस को देखते हुए मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने का फैसला किया। पब्लिक का कहना है कि कहीं 'शहजादा', 'पठान' की आंधी में उड़ ना जाए, इसलिए ये फैसला लिया गया है। खैर। अभी इस खबर से बाहर आ ही पाते कि अब ये बताया जा रहा है कि 'शहजादा' जिस साउथ मूवी की हिंदी रीमेक है, वो अब हिंदी भाषा में ऑनलाइन रिलीज होने जा रही है। बता दें कि साउथ वाली फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलु' में अल्लू अर्जुन लीड रोल में थे।
Ala Vaikunthapurramuloo Hindi Release: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर 'शहजादा' को बॉक्स ऑफिस पर झटका लगेगा, क्योंकि गोल्डमाइन्स टेलीफिल्म्स 'अला वैकुंठप्रेमुलु' का हिंदी वर्जन रिलीज कर रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आए थे। ये फिल्म साल 2020 में रिलीज हुई थी।
'शहजादा' अल्लू की फिल्म 'अला वैकुंठप्रेमुलु' की हिंदी रीमेक है। कुछ समय पहले मेकर्स ने कार्तिक की फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया था और इसे फैंस ने बहुत पसंद भी किया था।

'शहजादा' के बॉक्स ऑफिस पर पड़ेगा असर?

Goldmine Telefilms जो साउथ की फिल्मों को हिंदी डब भाषा में रिलीज करता है, अब वो Ala Vaikunthapurramuloo का हिंदी डब वर्जन यूट्यूब पर रिलीज करने जा रहा है। 2 फरवरी 2023 को आप इस फिल्म को हिंदी में देख सकेंगे। वहीं, कार्तिक की फिल्म की बात करें तो ये अब 17 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। ऐसे में 'शहजादा' के बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ सकता है।
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म
कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म की बात करें तो वो 'सत्यप्रेम की कथा' में नजर आएंगे। इसमें कियारा आडवाणी भी अहम किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म को समीर विद्वांस ने डायरेक्ट किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.