बस्तर में जवानों की बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर...
Updated on
29-08-2024 12:55 PM
नारायणपुर। बस्तर में माओवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों की गहरी घुसपैठ और लगातार अभियानों का सकारात्मक परिणाम मिल रहा है। माओवादियों को उनके ही गढ़ में कड़ी चुनौती देते हुए जवान लगातार जंगलों में सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं, जिसमें उन्हें महत्वपूर्ण सफलता हासिल हो रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, नारायणपुर और कांकेर की सीमा पर स्थित अबुझमाड़ इलाके में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने 3 माओवादियों को मार गिराया है। इस घटना की पुष्टि नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने की है।
उन्होंने बताया कि इलाके में अभी भी रुक-रुक कर दोनों ओर से फायरिंग हो रही है और सुरक्षाबल सतर्कता के साथ ऑपरेशन को आगे बढ़ा रहे हैं। मुठभेड़ के दौरान इलाके की घेराबंदी की गई है ताकि किसी भी तरह से माओवादियों को भागने का मौका न मिल सके।
जवानों की इस सफलता से माओवादियों में हड़कंप मच गया है। लगातार मिल रहे नुकसान से माओवादी बौखलाए हुए हैं और जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं। इसके बावजूद, सुरक्षाबलों की मुस्तैदी और मजबूत रणनीति के चलते माओवादी अपने मंसूबों में नाकाम हो रहे हैं।
मुठभेड़ की ताजा स्थिति और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा बल इलाके में पूरी सतर्कता के साथ अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
बिलासपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…