पीएफआई का बड़ा आतंकी बिहार से गिरफ्तार, इसे ही दी गई थी पीएम मोदी के दौरे में हमले की जिम्मेदारी

Updated on 09-09-2023 01:00 PM
मोतिहारी: बदनाम आतंकी संगठन पीएफआई का चकिया कनेक्शन सामने आने के बाद गुरुवार को एनआईए ने यहां छापा मारा। इस छापामारी के बाद स्थानीय लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पटना के फुलवारीशरीफ से गिरफ्तार अतहर और जलालुद्दीन के साथ चकिया के कुंअवा निवासी रेयाज मारूफ का नाम एफआईआर में आने के बाद कुंअवा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। इसको लेकर कोई कुछ भी बोलने से परहेज कर रहा है। बड़ी खबर ये है कि पीएफआई का राज्य सचिव यानी आतंकी रेयाज मारूफ गिरफ्तार कर लिया गया। ये खबर लिखे जाने तक मोतिहारी पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी। चकिया में मछली खरीदने के दौरान एक स्थानीय युवक की निशानदेही पर रेयाज को दबोचा गया। मोतिहारी एसपी कांतेय मिश्र ने इसकी पुष्टि की।

पीएफआई का अहम प्यादा गिरफ्तार

रेयाज के परिजनो ने भी इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कही है। दरअसल पीएफआई का उद्देश्य इलाके के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र ढाका में संगठन का विस्तार करना था। करीब एक साल पहले मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित संगठन के ट्रेनिंग कैंप का वीडियो वायरल हुआ था। इसी के साथ पीएफआई भी चर्चा में आ गया था। इस वीडियो में पीएफआई का एक अन्य स्थानीय सक्रिय सदस्य कुछ युवाओं को ट्रेनिंग देते दिख रहा था। खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक रेयाज को संगठन के कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसमें पीएम मोदी के दौरे पर आंतकी घटना को अंजाम देने की साजिश भी शामिल है। रेयाज की इसके पहले भी देश विरोधी कार्यों में संलिप्तता की जानकारी सामने आई है। आरोपी रेयाज मरहूम इस्लामुद्दीन अंसारी का पुत्र बताया जाता है। रेयाज तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर है। इसका बड़ा भाई विदेश रहता है जबकि छोटा भाई कुंअवा स्थित मदरसे में बतौर शिक्षक कार्यरत हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी रेयाज पहले मुजफ्फरपुर से बेकरी बिस्कुट लाकर चकिया में बेचने का काम करता था।

रेयाज के गांव में पसरा सन्नाटा

रेयाज का नाम सामने आने के बाद कुंअवा गांव में हर तरफ सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोग कुछ बताने से परहेज करते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को चकिया थाना इलाके का गांव कुंअवा का वार्ड संख्या 13 अचानक पुलिस छावनी मे तब्दील हो गया। अहले सुबह 6 बजे बड़ी संख्या मे एनआईए की टीम ने रेयाज मारुफ के घर पहुंच कर छापा मारा। हालांकि रेयाज मारुफ की तलाश मे पहुंची एनआईए की टीम को कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। घर में रेयाज था ही नहीं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रेयाज के घर से NIA की टीम ने कुछ किताबें और कागजात को जब्त किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.