लखनऊ में होने वाले मैच को लेकर आया बड़ा अपडेट, बदल गया है शेड्यूल
Updated on
18-04-2023 09:06 PM
लखनऊ: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जाइंट्स का आईपीएल मैच नगर पालिका चुनाव के कारण चार की बजाय अब तीन मई को होगा। अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं है लेकिन बीसीसीआई ने अनौपचारिक तौर पर टीमों को बता दिया है कि मैच एक दिन पहले होगा। बोर्ड के एक सूत्र ने बताया, 'लखनऊ नगर पालिका के चुनाव चार मई को होने है लिहाजा सुरक्षा को लेकर मसला हो सकता है।' उन्होंने कहा, 'लखनऊ सुपर जाइंट्स और सीएसके के बीच मैच 3.30 से है। अब यह मैच तीन मई को इसी समय खेला जाएगा।'
लखनऊ और सीएसके बीच होगा मैच
लखनऊ में जिस मैच की तारीख को लेकर बदलाव किया गया है वह चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2023 में लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेई स्टेडियम में कुल 7 मैच खेले जाने हैं। इस सीजन में कुल 3 मैच खेले जा चुके हैं। वहीं इस वेन्यू पर अभी 4 मुकाबले और खेले जाने हैं।
इस सीजन का चौथा मैच लखनऊ सुपरजाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच 22 अप्रैल को खेला जाना है। वहीं पांचवां मुकाबला 1 मई को खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर के बीच होगाय़
वहीं तारीख में जो बदलाव हुआ वह छठे मैच को लेकर हुआ है। तय शेड्यूल के मुताबिक लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 4 मई को खेला जाना था लेकिन अब यह एक दिन पहले खेला जाएगा। वहीं इस वेन्यू पर आखिरी मैच 16 मई को लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है। आईपीएल 2023 में खेले जा चुके अब तक 24 मैच
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की शुरुआत 31 मार्च हुई थी और 16वें सीजन में अब तक कुल 24 मैच खेले जा चुके हैं। वहीं टूर्नामेंट का आखिरी लीग मुकाबला 21 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…