खेल जगत की बड़ी अपडेट्स, यहां एक क्लिक पर देखिए जानकारी

Updated on 28-01-2023 07:23 PM
  • बोल्ट ने अपने बिजनेस मैनेजर को निकाला
    एक निजी निवेश कंपनी से जमैका के फर्राटा धावक उसैन बोल्ट के एक करोड़ 27 लाख डॉलर गायब हो गए थे। एक दशक पहले हुए धोखाधड़ी के इन मामलों की जांच की जा रही है। बोल्ट ने इसके साथ ही कहा कि उन्होंने अपने बिजनेस मैनेजर को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जोड़ा कि वह आपसी सहमति से अलग नहीं हुए हैं। बोल्ट से पूछा गया कि क्या वह इस धोखाधड़ी से टूट चुके हैं तो यह स्टार एथलीट हंसने लगा।
  • ला लिगा: सुआरेज का गोल, अल्मेरिया का अजेय अभियान जारी
    कोलंबियाई स्टार लुई सुआरेज के गोल के दम पर अल्मेरिया ने एस्पेनयोल को 3-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में अपना अजेय अभियान जारी रखा। अल्मेरिया ने विश्वकप के बाद दिसंबर में शुरू हुए सत्र के बाद लीग के पिछले पांच मैचों में कोई मैच नहीं गंवाया है। उसने अपने घरेलू मैदान पर 10 मैचों में से छह में जीत दर्ज की है। कोलंबिया के स्ट्राइकर सुआरेज इस महीने के शुरू में मार्सेली से ऋण पर अल्मेरिया से जुड़े थे।
  • आज फाइनल का रिहर्सल
    भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को फाइनल से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ आज होने वाले त्रिकोणीय टी20 क्रिकेट सीरीज के मैच में अपने रवैये में आक्रामकता लानी होगी। वेस्टइंडीज के पहले तीनों मैच गंवाने के कारण भारत और साउथ अफ्रीका पहले ही फाइनल में जगह बना चुके हैं। ऐसे में फाइनल से पहले यह मैच उसकी ड्रेस रिहर्सल की तरह होगा।
  • टूर्नामेंट से हट गए कई टॉप पहलवान
    बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट समेत आठ पहलवानों ने आगामी जागरेब ओपन से हटने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वे टूर्नामेंट के लिए तैयार नहीं हैं जबकि अंजू ने चोट के कारण यह निर्णय लिया। दिग्गज बॉक्सर एमसी मेरीकॉम की अध्यक्षता वाली नवनियुक्त निगरानी समिति ने क्रोएशिया की राजधानी में एक फरवरी से शुरू हो रही रैंकिंग सीरीज के लिए बुधवार को पहलवानों को चुना था। इस समिति को भारतीय कुश्ती महासंघ के रोजमर्रा के काम को देखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • वर्ल्ड कप में सारी मैच अधिकारी महिला होंगी
    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने साउथ अफ्रीका में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी महिला मैच अधिकारियों के पैनल की घोषणा की है। इसमें भारत की जीएस लक्ष्मी, वृंदा राठी और जननी नारायणन की तिकड़ी भी शामिल है। यह पहली बार है जब आईसीसी ने किसी वर्ल्ड कप के लिए सभी महिला मैच अधिकारियों के पैनल की घोषणा की। इसमें तीन मैच रेफरी और 10 अंपायर हैं।
  • U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय महिलाएं
    प्लेयर ऑफ द मैच पार्श्वी चोपड़ा के तीन विकेट के बाद ओपनर श्वेता सहरावत की नाबाद अर्धशतकीय पारी से भारत ने अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से शिकस्त दी। पार्श्वी ने 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जिससे न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर्स में नौ विकेट पर 107 रन ही बना सकी। जवाब में श्वेता की 45 गेंद में नाबाद 61 रन (10 फोर) की पारी के दम पर भारत ने महज 14.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
  • नमस्ते, एनबीटी ऑनलाइन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
    यहां, आपको पता लगेगी आज खेल जगत में होने वाली हर छोटी-बड़ी अपडेट्स की जानकारी। क्रिकेट हो फुटबॉल हो या फिर हॉकी। हर खेल की हर खबर सिर्फ एक क्लिक पर।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.