यूएस ओपन में बड़े उलटफेर, डिफेंडिंग रनरअप रूड बाहर, सितसिपास का भी सफर खत्म

Updated on 31-08-2023 03:36 PM
न्यूयॉर्क: नोवाक जोकोविच और इगा स्वियातेक ने भीषण गर्मी और उमर के बीच सीधे सेटों में जीत दर्ज करके अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच ने 76वीं रैंकिंग वाले स्पेन के बर्नाबे जापाटा मिरालेस को 6-4, 6-1, 6-1 से हराया। वहीं पिछले साल के उपविजेता कैस्पर रूड को चीन के झांग झिझेन ने हराया और एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पांच में शामिल किसी खिलाड़ी को हराने वाले वह पहले चीनी खिलाड़ी बन गए। झांग ने पांचवीं वरीयता प्राप्त रूड को 6-4, 5-7, 6-2, 0-6, 6-2 से हराया। अब उनका सामना आस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाटा से होगा।

वहीं शीर्ष वरीयता प्राप्त गत चैम्पियन पोलैंड की स्वियातेक ने ऑस्ट्रेलिया की डारिया साविले को 6-3, 6-4 से मात दी। यहां 2009 में उपविजेता रही कैरोलिना वोज्नियाकी ने दो बार की विम्बलडन चैम्पियन पेत्रा क्वितोवा को 7-5, 7-6 से मात दी। सातवीं वरीयता प्राप्त स्टेफानोस सितसिपास हालांकि उलटफेर का शिकार हो गए जिन्हें स्विटजरलैंड के क्वालीफायर डोमिनिक स्टिकर ने 7-5, 6-7, 6-7, 7-6, 6-3 से मात दी। इससे पहले अमेरिका की छठी वरीयता प्राप्त कोको गॉ ने रूस की 16 वर्ष की मीरा आंद्रीवा को 6-3, 6-2 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई।

अब उनका सामना बेल्जियम की 32वीं वरीयता प्राप्त एलिसे मर्टेंस से होगा जिसने अमेरिका के डेनियेले कोलिंस को 3-6, 7-6, 6-1 से हराया। तीन साल पहले यहां खिताब जीत चुके डोमिनिक थीम अमेरिका के बेन शेल्टन के खिलाफ मैच से रिटायर हो गए। वहीं फ्रांस के वाइल्ड कार्डधारी बेंजामिन बोंजी ने 28वीं वरीयता प्राप्त क्रिस्टोफर यूबैंक्स को 7-6, 2-6, 6-2, 7-6 से हराया। चौथी वरीयता प्राप्त एलेना रिबाकिना को वॉकओवर मिला चूंकि आस्ट्रेलिया की एजला टोमजानोविच ने मैच से पहले ही नाम वापिस ले लिया। दसवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा ने पोलैंड की मैगडलीना फ्रेच को 6-3, 6-3 से हराया। वहीं स्विटजरलैंड की 15वीं वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेंचिच ने ब्रिटेन की क्वालीफायर यूरिको लिली को 6-3,6-3 से मात दी। एपी मोना

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.