इन 3 छोटे शेयरों का बड़ा कमाल, 7 सत्रों में ही निवेशक मालामाल

Updated on 07-09-2022 06:41 PM

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच पिछले 7 सत्रों में तीन छोटे शेयरों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा। टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल ने इस अवधि में 35.90 फीसद की उछाल दर्ज की। वह भी तब जब, यह स्टॉक मंगलवार को 7.46 फीसद गिरकर बंद हुआ।

इसी तरह अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर ने भी पिछले 7 सत्रों में अपना पावर दिखाया और 34.66 फीसद की छलांग लगाई। हालांकि यह भी मंगलवार को 5.79 पर्सेंट गिरकर बंद हुआ है। इसके अलावा Suzlon Energy ने भी पिछले एक हफ्ते में 32.92 फीसद का दमदार रिटर्न दिया है। मंगलवार को यह 1.42 फीसद चढ़कर बंद हुआ।

टाटा टेलीसर्विस शेयर प्राइस हिस्ट्री

पिछले एक महीने में बीएसई पर यह स्टॉक 9.87 फीसद चढ़ा है। मंगलवार को यह 122.95 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में इसने 252 फीसद का रिटर्न दिया है। जबकि, तीन साल में टीटीएमएल ने 4628 फीसद का छप्परफाड़ रिटर्न देकर अपने निवेशकों को मालामाल कर चुका है। हालांकि, इस साल अबतक इसने 40 फीसद से अधिक का नुकसान करा चुका है।


सुजलॉन एनर्जी शेयर प्राइस हिस्ट्री

बीएसई पर मंगलवार को सुजलॉन एनर्जी के शेयर 10.71 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक हफ्ते में इसने 30.93 और एक महीने में 43.76 पर्सेंट का रिटर्न दिया है। अगर इस साल अब तक के इसके परफार्मेंस की बात करें तो सुजलॉन एनर्जी महज 3.78 पर्सेंट ही चढ़ पाया है, जबकि एक साल में इसने 75.86 और 3 साल में 234.69 फीसद का तगड़ा रिटर्न दिया है।

रिलांयस पावर शेयर प्राइस हिस्ट्री

रिलायंस पावर के शेयर कई दिनों से उछल रहे थे, लेकिन मंगलवार को बीएसई पर 5.79 फीसद लुढ़क कर 21.95 रुपये पर बंद हुए। हालांकि यह पिछले एक हफ्ते में करीब 30 फीसद की छलांग लगाने में कामयाब रहा है। जहां तक एक महीने के इसके प्रदर्शन की बात करें तो इसने करीब 67 फीसद की बढ़त दर्ज की है। पिछले एक साल में 79 और 3 साल में इसने 571 फीसद की उड़ान भरी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्‍शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
 25 April 2026
नई दिल्‍ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
 25 April 2026
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
 25 April 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
 24 April 2026
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
 24 April 2026
नई दिल्‍ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्‍ता टूट गया है। उन्‍होंने AAP से इस्‍तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
 22 April 2026
नई दिल्ली: आईफोन बनाने वाली अमेरिका की कंपनी ऐपल के सीईओ टिम कुक 15 साल की सर्विस के बाद पद छोड़ने जा रहे हैं। वह अगस्त 2011 में ऐपल के सीईओ…
Advt.