Bigg Boss 16, Jan 29 Promo: टीना दत्ता के एविक्शन से खुश हुए शालीन भनोट, कभी लगाए ठुमके तो कभी गुनगुनाया गाना

Updated on 29-01-2023 07:19 PM
वोटों की कमी होने के कारण टीना दत्ता बिग बॉस 16 से बाहर आ गई हैं। वह एलिमिनेट हो गईं। फराह खान ने शनिवार का वार एपिसोड में उन्हें अच्छे से धोया और फिर लताड़ने के बाद उनके एविक्शन की घोषणा की। वहीं, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, शालीन भनोट और प्रियंका चाहर चौधरी सेफ हो गए। टीना के बाहर आते ही घर का माहौल भी एकदम से बदल गया। शालीन जहां जश्न मनाने लगे। वहीं, प्रियंका और अर्चना ने स्टैन-शिव से लड़ने लगीं। 29 जनवरी को आने वाल एपिसोड में क्या कुछ देखने को मिलेगा, आइए बताते हैं।
दरअसल, बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16 Promo) के जारी 29 जनवरी के प्रोमो में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) गार्डन एरिया में निमृत कौर, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के साथ बैठे होते हैं। वह उनसे एक्टिंग के जरिए कहते हैं- मैं पहले बहुत उदास था और अब मैं बहुत अच्छा बेहतर फील कर रहा हूं। ये देख सभी हंसने लगते हैं। शालीन भी एकदम खुश दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं। वह कैप्टन रूम में रखे काउच पर मस्त डांस करते हैं। एमसी स्टैन (MC Stan) उनको कंपनी देते हैं। वहीं, वॉशरूम एरियो में झाड़ू लगाने के दौरान भी वह गाते और ठुमके लगाते नजर आते हैं।

अर्चना गौतम का शालीन भनोट पर फूटा गुस्सा

टीना दत्ता (Tina Datta) के जाने के बाद शालीन भनोट की खुशी का ठिकाना नहीं है। वह बढ़िया से जश्न मना रहे हैं। उधर, ये सब देखकर अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी गुस्से से भर जाते हैं। किचन एरिया में अर्चना गौतम (Archana Gautam) कहती हैं- एक इंसान ने दो लोगों कि इमेज खराब करके उनको भेजा है। सौंदर्या जब गई तो उसकी छीछालेदर होकर गई है। टीना की भी छीछालेदर होकर गई है बाहर। अपनी इमेज अच्छा बना रहा हो। भाई मैं अच्छा आदमी है। उसने जो हरकतें की हैं ना, एक दिन अफसोस होगा कि क्यों की मैंने ये।

प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे में लड़ाई

वहीं, आगे अर्चना गौतम और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) की शिव ठाकरे और एमसी स्टैन से झड़प हो जाती है। पाउडर रूम में अर्चना ताने मारते हुए कहती हैं- अरे ईमान-विमान है या नहीं है! शिव जवाब देते हैं- कौन बात कर रहा है, खुद का ईमान बेचकर आए हो क्या? अर्चना ने कहा- तुम्हारी तरह तो नहीं बेचा। स्टैन कहते हैं ये मेरे तो ईमान सिखा रही है। अर्चना फिर बोलती हैं- चल चल। फुट यहां से। स्टैन ने कहा- फुटेंगा तो तुम दिखेगी भी नहीं इधर। अर्चना ने कहा- सिर्फ साजिद जी की बदौलत ही तो आ गया है यहां तक। पतली पकड़कर निकल। इसके बाद प्रियंका भी शिव और स्टैन पर भड़कती हैं। कहती हैं कि गंदे इल्जाम लगाते हैं। झूठी बातें करते हैं। इस दौरान वह गाली भी देती हैं, जिसके बाद शिव और स्टैन 'सच्चाई की मूरत' को दौड़ा लेते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.