Bigg Boss 16 : शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा आएंगे बतौर कंटेस्टेंट

Updated on 22-09-2022 06:15 PM

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को लेकर हाल ही में खबर आई कि वह बग बॉस में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि राज जो पिछले कुछ समय से लाइमलाइट और सोशल मीडिया से दूर रहते हैं, उनको लेकर खबर आ रही है कि वह अब सलमान खान के शो बिग बॉस के अपकमिंग सीजन में नजर आएंगे और यहां अपनी लाइफ को लेकर कई खुलासे करेंगे। इतना ही नहीं ऐसी भी खबर आई है कि इस शो में बतौर कंटेस्टेंट आने के लिए राज अच्छी खासी रकम ले रहे हैं। हालांकि इस बारे में राज की तरफ से कोई ऑफिशियल कमेंट नहीं आया है।

कितनी ले रहे फीस

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक शो को लेकर राज और मेकर्स की बात हो रही है। राज ने पूरे सीजन के लिए 30 करोड़ मांगे हैं जो काफी बड़ी है। इसके अलावा उनकी यह भी डिमांड है कि वह शो में लंबा रहना चाहते हैं।

फीस करेंगे डोनेट

इतना ही नहीं वेबसाइट के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि राज ने मेकर्स ने कहा है कि उनकी फीस को एनजीओ को डोनेट कर दें। वह शो से कोई भी पैसे अपने लए नहीं लेकर जाना चाहते। उनके और शिल्पा के पास बहुत पैसा है। खैर अगर ऐसा है तो इससे राज को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा क्योंकि पॉर्न फिल्म रैकेट मामले में उनका नाम आने के बाद से उनकी इमेज पर काफी बुरा असर पड़ा है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.