'बिग बॉस 17' के अनुराग डोभाल ने की सगाई, जानें कौन हैं उनकी ये हमसफर जिनके लिए खूब धड़कता था यूट्यूबर का दिल

Updated on 06-03-2025 06:03 PM
जाने-माने यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' में नजर आए कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल यानी UK07 राइडर इस वक्त अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। अनुराग ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और कॉन्टेंट क्रिएटर रहीं ऋतिका चौहान से सगाई कर ली है। बता दें कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का वीडियो सोशव मीडिया पर नजर आ रहा है।
अनुराग और ऋतिका दोनों ने सोशल मीडिया पर सगाई का अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा है- हमेशा साथ रहेंगे। वीडियो में अनुराग और ऋतिका एक-दूजे को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है

सोशल मीडिया पर नजर आए इस वीडियो में दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत दिख रही है। इस वीडियो पर उनके फैन्स और दोस्त खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। अनुराग इस वीडियो में गर्लफ्रेंड के साथ पहाड़ की वादियों में सगाई करते दिख रहे हैं।

उनके पीछे पहाड़ की वादियां दिख रही हैं

वीडियो में जहां कपल एक-दूसरे के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं उनके पीछे पहाड़ की वादियां दिख रही हैं। इस मौके पर उनके कुछ करीबी दोस्त और परिवार वाले भी मौजूद थे जो उनकी जिंदगी के इस नए सफर के गवाह भी बने। परिवार वालों ने सगाई और बाकी सभी रस्में की। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है-हमेशा के लिए साथ 5-3-2025अनुराग ने कहा था- मैं मुनव्वर नहीं हूं

बता दें कि अनुराग ने ऋतिका को पहाड़ की वादियों में ही शादी के लिए प्रपोज किया था। टेली टॉक से बातचीत में अनुराग ने कहा था, ' मैं मुनव्वर नहीं हूं जो घर के बाहर आकर कुछ और कह दूं और घर के अंदर कुछ और। मैंने उस लड़की की इज्जत अंदर भी रखी है और बाहर आकर भी उस लड़की का साथ निभाया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.