Bigg Boss 18 डबल एविक्‍शन: मुस्कान बामने के बाद नायरा बनर्जी घर से बेघर! 400 जोड़ी कपड़े लेकर पहुंची थीं शो में

Updated on 26-10-2024 12:21 PM
'बिग बॉस 18' से चौंकानेवाली खबर सामने आ रही है। इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन हुआ है, जिसने घरवालों को भी चौंका दिया। हाल ही के एपिसोड में जहां मुस्कान बामने घर से बेघर हो गईं, वहीं अब खबर है कि नायरा बनर्जी को भी शो से बाहर हो गई हैं।

Bigg Boss 18 से जुड़ी अपडेट देने वाले 'बिग बॉस तक' के मुताबिक, नायरा बनर्जी को भी डबल एलिमिनेशन में घर से बेघर कर दिया गया। वह पहले से ही बेघर होने के लिए नॉमिनेट थीं, पर किसी को अंदाजा नहीं था कि डबल एलिमिनेशन हो सकता है। और जब हुआ तो गाज नायरा बनर्जी पर गिरी। नायरा बिग बॉस के घर में 400 जोड़ी कपड़े लेकर पहुंची थीं। उन्हें विश्वास था कि वह फिनाले तक तो पहुंचेंगी ही। लेकिन उनका सपना टूट गया।

डेंजर जोन में थी नायरा बनर्जी, अटका था फैसला


यह भी बताया जा रहा है कि मुस्कान के बेघर होने के बाद नायरा बनर्जी डेंजर जोन में आ गई थीं। अनुमान लगाया जा रहा था कि मेकर्स इसी हफ्ते उनके एलिमिनेशन पर फैसला ले सकते हैं। पर 'वीकेंड का वार' का भी इंतजार नहीं किया गया और नायरा भी एविक्ट हो गईं।

20 दिन में 3 एलिमिनेशन, अब घर में ये कंटेस्टेंट्स


'बिग बॉस 18' 6 अक्टूबर को शुरू हुआ था, और बीते 20 दिन में 3 एलिमिनेशन हो चुके हैं। इनमें मुस्कान और नायरा के अलावा हेमा शर्मा का नाम शामिल है। अभी घर में विवियन डीसेना, चाहत पांडे, एलिस कौशिक, शिल्पा शिरोडकर, अविनाश मिश्रा, तजिंदर सिंह बग्गा, करणवीर मेहरा, शहजादा धामी, रजत दलाल, चुम दरांग और ईशा सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स हैं।

'वीकेंड का वार' में अविनाश और करणवीर को फटकार


वहीं अब 'वीकेंड का वार' में जहां सलमान खान, अविनाश मिश्रा की क्लास लगाते नजर आएंगे, शो में उनकी और चाहत पांडे की मां भी नजर आएंगी। सलमान ने करणवीर को भी फटकारा और उन्हें घर की ननद कहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.