बिग बॉस 18: उधर सलमान ने लगाई क्लास, इधर अशनीर ग्रोवर के पुराने वीडियो वायरल, कहा था- बंदा बहुत स्मार्ट है

Updated on 17-11-2024 12:13 PM
रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में बिजनेसमैन और 'शार्क टैंक' फेम अशनीर ग्रोवर नजर आने वाले हैं। वो रविवार को वीकेंड का वार में दिखाई देंगे। एक प्रोमो भी वायरल हुआ है, जिसमें होस्ट सलमान खान उनकी क्लास लगाते नजर आ रहे हैं और उन्हें 'दोगला' बोल रहे हैं। इस बीच अब सोशल मीडिया पर अशनीर के वो पुराने वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वो सलमान के बारे में बात कर रहे हैं।

Bigg Boss 18 वीकेंड का वार में अशनीर ग्रोवर भी आएंगे। वो जैसे ही स्टेज पर पहुंचते हैं, होस्ट सलमान खान तुरंत उनकी क्लास ले लेते हैं। सलमान कहते हैं, 'मैंने आपको मेरे बारे में कहते हुए सुना है कि उसको इतने में साइन कर लिया, उतने में साइन कर लिया, सब फिगर्स भी आपने गलत दे दिया तो फिर ये दोगलापन क्या है?'

सलमान ने एटीट्यूड पर कही ये बात


इसके बाद अशनीर सफाई में कहते हैं कि शायद पॉडकास्ट सही से नहीं दिखाया गया। लेकिन फिर सलमान ने कहा, 'जैसे ये है (विनम्रता से बात कर रहे थे), ये बराबर आ रहा है, जिस हिसाब से अब आप बात कर रहे हैं, वो जो मैंने आपका वीडियो देखा है, ये आपका एटीट्यूड वहां पर नहीं था।'

अशनीर का पुराना वीडियो वायरल


सलमान जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वो कह रहे हैं, 'सलमान खान से मिला हूं। 3 घंटे बैठा था उसके साथ। उसके मैनेजर ने बोल दिया कि फोटो नहीं खिंचवानी। सर थोड़ा बुरा मान जाते हैं। मैंने बोला नहीं खिचवाऊंगा फोटो, भाड़ में जा तू। लेकिन बंदा बहुत स्मार्ट है। उसको बिजनेस समझता है। उसको ब्रांडिंग समझती है। उसको अपनी इमेज बहुत क्लियर है। जब हम एड बना रहे थे, तब उसने क्लियर बोल दिया था कि मुझे लार्जर देन लाइफ ही दिखाना। क्योंकि मैंने पिक्चर बनाई थी ट्यूबलाइट, क्योंकि मुझे उसमें मंदबुद्धि दिखा दिया। जनता को पसंद नहीं आया।'

सलमान को साइन करने वाला वीडियो वायरल


एक और वीडियो में अशनीर कहते हैं, 'सलमान की टीम को अप्रोच किया, वो बोल रहे हैं कि साढ़े 7 करोड़ रुपये लगेंगे, मैंने बोला कि कम कर दो तो वो साढ़े 4 में मान गया।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.