अंतिम समय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम किया कैंसिल, संजय झा के साथ तेजस्वी यादव तमिलनाडु रवाना

Updated on 20-06-2023 06:52 PM
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी तमिलनाडु की यात्रा अचानक चेंज कर दी है। अब नीतीश कुमार की जगह राज्य सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय झा उनके प्रतिनिधि के तौर पर डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव के साथ चेन्नई रवाना हुए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को न्योता देने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ डेप्प्युटी सीएम तेजस्वी यादव के जाने का कार्यक्रम तय हुआ था। मगर अंतिम समय में इस कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। अब मुख्यमंत्री नीतीश की जगह संजय झा और तेजस्वी यादव तमिलनाडु के लिए रवाना हो गए हैं।

दरअसल, यह यात्रा विपक्षी एकता के लिए तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को निमंत्रण देने के उद्देश्य से की जा रही है। संजय झा और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव तमिलनाडु के सीएम स्टालिन को विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने का न्योता भी देंगे।

एमके स्टालिन 23 तारीख की बैठक में होंगे शामिल


पहले यह बात कही जा रही थी कि स्टालिन विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होंगे। लेकिन अब व्यक्तिगत रूप से मिलकर निमंत्रण देने के बाद यह माना जा रहा है कि एमके स्टालिन विपक्षी एकता की बैठक में 23 तारीख को जरूर शामिल होंगे।
राजनीतिक चर्चा की अभी चल रही थी कि एमके स्टालिन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश के बीच कुछ मुद्दों को लेकर तनातनी चल रही है, जिसका नतीजा है कि एमके स्टालिन ने 23 जून की बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था। लेकिन उन्हें मनाने के लिए बिहार के जल संसाधन मंत्री और डेप्युटी सीएम दोनों तमिलनाडु के लिए रवाना हो चुके हैं। 2 दिन के कार्यक्रम के दौरान दोनों नेता एम करुणानिधि के स्मृति कार्यक्रम में शामिल होंगे।

नीतीश कुमार ने अचानक बदला कार्यक्रम

सीएम नीतीश कुमार एम करुणानिधि के समिति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए तमिलनाडु रवाना होने वाले थे। मंगलवार सुबह तक इस बात की सूचना थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही तेजस्वी यादव के साथ तमिलनाडु रवाना होने वाले हैं। लेकिन अंतिम समय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। यह कार्यक्रम इतना अचानक हुआ कि किसी को इसकी भनक नहीं लगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.