'बिहार सरकारी नौकरियों के लिए बन गया मॉडल', Tejashwi Yadav बोले- 10 लाख युवाओं को जॉब देने का वादा पूरा करेंगे

Updated on 25-08-2023 01:27 PM
नई दिल्ली/ पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा सरकारी नौकरी अगर किसी राज्य में निकाली जा रही है तो वो बिहार है। दिल्ली में तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि उनका राज्य सरकारी नौकरियों के लिए एक मॉडल बन गया है। किसी भी राज्य ने नीतीश कुमार सरकार की तरह खाली पड़े पदों को भरने के लिए रिक्तियों की घोषणा नहीं की है। बिहार के डिप्टी सीएम ने राज्य में नौकरी के अवसरों के बारे में बात करते हुए कहा कि उनकी महागठबंधन सरकार इस कार्यकाल में अपने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे को पूरा करेगी। लालू यादव के बेटे तेजस्वी ने कहा कि, 'बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में हमारा मुख्य एजेंडा बेरोजगारी था। हमने कहा था कि सरकार बनी तो हम 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। हम अपनी सरकार बनने के बाद से रिक्तियों की घोषणा कर रहे हैं। हमने राज्य में लगभग 5 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की है। इससे पहले 70 हजार नए पुलिसकर्मियों को भर्ती किया गया था।'

स्वास्थ्य क्षेत्र में करेंगे 1.5 लाख नौकरियों का सृजन: तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हाल ही में शिक्षकों के लिए 1 लाख 75 हजार नौकरियों की घोषणा की गई। ये बहाली होने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरियों के लिए बहाली निकाली जाएंगी। यादव ने आगे कहा कि 'राज्य सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए नीतियों की घोषणा करने की भी योजना बना रही है, जो इस क्षेत्र में लगभग 1.4 से 1.5 लाख नौकरियों का सृजन करेगी।'

स्वास्थ्य क्षेत्र में करेंगे 1.5 लाख नौकरियों का सृजन: तेजस्वी यादव

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हाल ही में शिक्षकों के लिए 1 लाख 75 हजार नौकरियों की घोषणा की गई। ये बहाली होने के बाद स्वास्थ्य क्षेत्र में नौकरियों के लिए बहाली निकाली जाएंगी। यादव ने आगे कहा कि 'राज्य सरकार सार्वजनिक स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए नीतियों की घोषणा करने की भी योजना बना रही है, जो इस क्षेत्र में लगभग 1.4 से 1.5 लाख नौकरियों का सृजन करेगी।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.