बिहार लोक सेवा आयोग ने जारी किए तीन चीटर्स के नाम, 5 साल का लगा प्रतिबंध, किसी परीक्षा में नहीं ले पाएंगे भाग

Updated on 27-06-2023 07:27 PM
पटनाः बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने परीक्षा के दौरान चीटिंग करने वाले अभ्यर्थियों के नाम जारी किए हैं। आयोग की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है कि इन तीनों ने किस तरीके से परीक्षा के दौरान कदाचार किया और नियमों का उल्लंघन किया। परीक्षा के दौरान चीटिंग करने वालों में तीनों की तीनों महिला अभ्यर्थी हैं। आयोग ने तीनों अभ्यर्थियों के नाम भी सार्वजनिक किए हैं। इन पर 5 साल का प्रतिबंध भी लगा दिया है। अब ये तीनों अभ्यर्थी 5 साल तक लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

तीनों महिला अभ्यर्थियों पर 5 साल का प्रतिबंध

आयोग की तरफ से यह बताया गया कि तीनों महिला अभ्यर्थियों ने 68 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में नियमों के विरुद्ध काम किया। जिसकी वजह से इन सभी अभ्यर्थियों पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। बीपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को सजा के तौर पर प्रतिबंध लगाया गया है। उनमें सविता कुमारी पिता यमुना पासवान, गीता कुमारी, पिता जयप्रकाश मंडल और पूजा कुमारी, पिता विनोद यादव शामिल हैं।

सविता के पास से मिला मोबाइल

आयोग की ओर दी गई जानकारी के अनुसार सविता कुमारी पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया क्योंकि परीक्षा के दौरान उनके पास मोबाइल फोन बरामद हुआ। जिसका प्रयोग कदाचार के लिए किया जा रहा था।

अपनी सीट छोड़ दूसरे की जगह बैठीं गीता

वहीं गीता कुमारी पर इसलिए रोक लगाई गई है, क्योंकि संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में गीता कुमारी अपने निर्धारित स्थान के बदले दूसरी जगह पर बैठ गई थीं। जबकि पूजा कुमारी पर इसलिए रोक लगाया गया क्योंकि इनके पास से पूरा का पूरा चीट पेपर ही बरामद हुआ था।

किसी भी प्रकार की परीक्षा में आवेदन नहीं कर पाएंगी

बताते चलें बीपीएससी की ओर से इन तीनों अभ्यर्थियों पर 12 फरवरी 2023 से अगले पांच साल तक के रोक लगा दी गई है। अब ये तीनों ही अभ्यर्थी आयोग की ओर से आयोजित किसी भी प्रकार की परीक्षा में आवेदन करने के योग्य नहीं होंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.