पहाड़ का सीना चीरकर निकला बिहार का लाल, 'काल के सुरंग' में वो 41 दिन

Updated on 29-11-2023 12:46 PM
छपरा: पिछले 17 दिनों से उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। इन्हीं मजदूरों में सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र की देवपुरा पंचायत के खजुहान गांव का सोनू साह भी शामिल था। मंगलवार की देर शाम सोनू अपने 41 मजदूर साथियों के साथ बाहर निकाला गया। जब वो बाहर निकला तो 16 दिन से बाहर इंतजार करते देख अपने भाई को देख उसके आंसू निकल पड़े। उधर जैसे ही ये खबर उसके घर सारण पहुंची, परिवार ने 41 दिन के बाद चैन की सांस ली। सोनू की आंगनबाड़ी सेविका मां शिवमुखी देवी ने पूछे जाने पर कहा कि वो जब तक बेटे को अपनी आंखों के सामने नहीं देख लेंगी, उन्हें चैन नहीं आएगा।

16 दिन से भाई सुरंग के बाहर बैठा था भाई

दीपावली के दिन घटना की खबर मिलते ही सोना का भाई सुधांशु साह गुड़गांव से निकल गया था। इसके बाद पेशे से क्वालिटी इंजीनियर सोनू का छोटा भाई सुधांशु साह पल-पल की खबर देकर परिवार को हिम्मत दे रहा था। सुरंग के बाहर भाई के बाहर निकलने का इंतजार कर रहे सुधांशु ने बताया कि उतराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके एक कैबिनेट मंत्री बीके सिंह ने पीड़ितों की हर मदद करने की बात कही थी।

छठ में घर आने की तैयारी कर रखी थी सोनू ने

उत्तरकाशी टनल के बाहर ही मौजूद सुधांशु ने बताया कि उसका बड़ा भाई नवयुग कंस्ट्रक्शन कंपनी में पिछले करीब दस वर्षों से इलेक्ट्रिशियन है। उत्तरकाशी में बन रही साढ़े चार किमी लम्बी सुरंग निर्माण में वो चार साल से कार्यरत है। घटना के दिन नाइट ड्यूटी कर वो सुबह पांच बजे अपने साथियों के साथ कमरे पर लौट रहा था कि सुरंग धंसने की खबर आई। सुधांशु के अनुसार दूसरे तीसरे दिन से ही सरकार, प्रशासन और कंपनी ने वायरलेस कनेक्शन कर पीड़ितों से बात करानी शुरू की। सुधांंशु ने बताया कि 'सोनू भैया और मेरी छठ में घर जाने की तैयारी थी। लेकिन आज छठी मइया की कृपा से ही मेरा भाई सुरक्षित है।'

गांव पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने पूछा तक नहीं

उधर सोनू के घरवालों का कहना है कि वो ठीक से खाना तक नहीं खा पा रहे थे। ये सच बात है कि उनकी मनोदशा का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है। वहीं परिजनों ने कहा कि इस हादसे के बाद से पूरे मोहल्ले के लोग सदमे में थे। सब उन्हें ढाढस बंधा रहे थे। लेकिन प्रशासन या किसी जनप्रतिनिधि ने उनके परिवार की सुध तक नहीं ली। सोनू के पिता सवलिया साह और माता शिवमुखी देवी ने कहा कि 'सोनू की पत्नी, उसकी सात वर्षीय बेटी और सारे परिवार को लेकर 17 दिन कैसे कटे, ये हमारे अलावा और कोई नहीं समझ सकता। लेकिन दुख की बात ये है कि न तो हमारी सुध स्थानीय प्रशासन ने ली और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.