बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से की लाखों रूपए की लूट

Updated on 06-04-2023 08:57 PM

बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग से ग्राम हनोदा के डायवर्सन के पास लूट की घटना हुई है। आरोपियों ने पहले उसके खेत को समतल करने का काम किया था। उसके बाद वे बुजुर्ग से काम के एवज में 27 लाख रुपये मांग रहे थे।

शिकायतकर्ता ने सिर्फ 50 हजार रुपये देने के बात कही तो आरोपी उसके लिए भी तैयार हो गए। इसके बाद बुजुर्ग उन्हीं आरोपियों में से एक के साथ रुपये निकालने के लिए सेक्टर-6 स्थित पंजाब नेशनल बैंक आया।

यहां से उसनी अपनी एफडी तोड़वाकर 13 लाख 50 हजार रुपये निकाले और घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपित के दोनों साथी बाइक से पहुंचे और बुजुर्ग से रुपये से भरा बैग लूटा। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए।

घटना की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की धारा के तहत प्राथमिकी कर उनकी तलाश शुरू की है।

पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजीव तिवारी ने बताया कि ग्राम भोथीपार पोस्ट चारभाटा गुंडरदेही जिला बालोद निवासी सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी पैगंबर सिंह मंडावी (63) से लूट की घटना हुई है। लूटपाट करने वाले तीनों आरोपी 27 मार्च की शाम को उसके घर पर जाकर मिले थे। आरोपियों ने कहा कि पास ही सड़क बन रही है और वे लोग वहां पर जेसीबी चलाते हैं।

आरोपियों ने कहा कि उनके पास जेसीबी है और अभी खाली है। यदि कोई काम है तो वे लोग कर देंगे। इस पर बुजुर्ग ने काम करने के खर्च के बारे में पूछा तो आरोपियों  ने कहा कि स्वेच्छा से जो मिलेगा, वे रख लेंगे। इसके बाद आरोपियों ने 28 मार्च को जेसीबी लेकर उसके खेत में पहुंचे और खेत समतलीकरण का काम किया।

काम करने के बाद आरोपितों ने कहा कि इस काम का 27 लाख रुपये मेहनाताना हुआ है। बुजुर्ग ने इतने रुपये देने से इन्कार करते हुए सिर्फ 50 हजार रुपये देने की बात कही तो आरोपित उतने रुपये लेने के लिए भी तैयार हो गए। आरोपियों ने बुजुर्ग को धमकाया कि यदि उन्हें रुपये नहीं मिले तो वे पुलिस से शिकायत कर देंगे। आरोपितों की धमकी से बुजुर्ग डर गया और अगले दिन ही रुपये देने के लिए तैयार हो गया।

पीड़ित पैगंबर सिंह मंडावी 29 मार्च को एक आरोपित के साथ बाइक से भिलाई आया। रिसाली में निवासरत अपने बड़े बेटे से एफडी के दस्तावेज लिए और सेक्टर-6 स्थित पंजाब नेशनल बैंक गया। वहां पर उसने अपनी एफडी तोड़वाकर 13 लाख 50 हजार रुपये निकाले और आरोपित के साथ वापस बालोद के लिए निकला।

रास्ते में धनोरा से हनोदा के बीच डायवर्सन के पास आरोपित के बाकी दोनों साथी भी बाइक से पहुंच गए। आरोपितों ने मिलकर बुजुर्ग से उसके रुपये लूटे और वहां से भाग गए। बुजुर्ग अपनी बाइक से अपने गांव लौटा। अपने परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी।

इसके बाद बुधवार को पद्मनाभपुर थाना पहुंचकर लूट की शिकायत की। शिकायतकर्ता बुजुर्ग ने पुलिस को बताया है कि एक आरोपित के हाथ में गोदना से 786 लिखा हुआ था और वो तीनों आरोपियों को देखकर पहचान सकता है। इस आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी कर आरोपितों की तलाश शुरू की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.