बिलाईगढ़ हॉस्पिटल में प्रायवेट के तर्ज पर दी जा रही सुविधा, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Updated on 17-02-2026 12:15 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़,  कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ का सोमवार को  निरीक्षण कर डीएमएफ मद से चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और ठेकेदार को स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्माण कार्यों में तेजी लाये और गुणवत्ता के साथ 10 मार्च तक सभी लंबित कार्य पूर्ण करें।  कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रायवेट हॉस्पिटल की तर्ज पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में निर्माण और स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है, एक्स-रे, सोनोग्राफी और कई प्रकार के टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। कलेक्टर ने ओपीडी, आईपीडी, ड्रेसिंग, दवा, एनसीडी, लैब, नेत्र एक्स-रे आदि कक्ष का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने रेबीज के साथ अन्य दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। लैब कक्ष में प्रतिदिन लगभग 50 मरीजों की जांच पर, एक्स-रे कक्ष में कलेक्टर को शुल्क की जानकारी दी गई कि एक्स-रे की पीडीएफ कॉपी के लिए 50 रुपये और प्रिंट के लिए 150 रुपये शुल्क लिया जाता है, जबकि बुजुर्गों और बच्चों के लिए सुविधा निःशुल्क है।

उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को बेहतर सुविधा देने और सभी विकास कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। हाथ-पैर के इलाज के लिए आये मरीज मंटोरी बर्मन और पेट दर्द के इलाज के लिलिए हॉस्पिटल आयी कौशल्या कुमारी ने कलेक्टर को बताया कि पहले की तुलना में अस्पताल की व्यवस्था बेहतर हुई है और समय-समय पर नर्सिंग स्टाफ मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.