महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने बिलाईगढ़ पुलिस ने लगाया चलित थाना

Updated on 03-10-2024 01:16 PM
बिलाईगढ़ ।  सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में महिलाओं को अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बिलाईगढ़ पुलिस द्वारा चलित थाना का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा के निर्देशन में यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 2 अक्टूबर को ग्राम ठाकुरदिया में चलित थाना लगाया गया, जिसमें महिलाओं को अपराधों के खिलाफ बने कानूनों की जानकारी दी गई।

इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और महिला उत्पीड़न से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही साइबर फ्रॉड से बचने, नशामुक्ति, और यातायात नियमों के पालन के महत्व पर भी चर्चा की गई।

चलित थाना में उपस्थित अधिकारी एवं लोग

इस कार्यक्रम में एएसआई विमला मनहर, अंजान सिंह, और आरक्षक प्रत्येंद्र अनिल सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। चलित थाने का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में महिलाओं तक कानून की जानकारी पहुंचाना और उन्हें सशक्त बनाना है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रह सकें और किसी भी प्रकार के अपराध का सामना करते समय उचित कदम उठा सकें।

बिलाईगढ़ पुलिस का यह प्रयास महिला सुरक्षा और समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.