बिलाईगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 43 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Updated on 19-08-2025 02:49 PM

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ पुलिस ने 43 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी इमरान खान पिता इब्राहिम खान, ग्राम पवनी में एसबीआई का कियोस्क बैंक चलाता था और बायोमेट्रिक सिस्टम का दुरुपयोग कर पेंशनधारकों के खातों से रकम हड़पता था।

क्या है मामला? 
प्रार्थी पूरनलाल वैष्णव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता स्वर्गीय आनंद राम वैष्णव (सेवानिवृत्त शिक्षक) वर्ष 2016 से शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण घर पर ही बायोमेट्रिक सिस्टम से अंगूठा लगाकर रकम निकालते थे। इसी दौरान आरोपी इमरान ने बिना सहमति उनके खाते में एसआई सिस्टम सक्रिय कर दिया और हर माह पेंशन राशि का एक हिस्सा अपने विभिन्न खातों में ट्रांसफर कराने लगा।

वर्ष 2016 से 2024 तक आरोपी ने आनंद राम वैष्णव के खाते से लगभग 29 लाख रुपए तथा उनके बेटे परेश्वर और बहू हेमलता वैष्णव के खातों से मिलाकर लगभग 15 लाख रुपए, कुल मिलाकर 43 लाख रुपए की ठगी की।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने रकम का उपयोग शादी-विवाह, मेडिकल दुकान और ट्रेडिंग में किया। पुलिस ने आरोपी से अपराध में प्रयुक्त कंप्यूटर सिस्टम, बायोमेट्रिक मशीन, फर्जी सील, पासबुक और दो एंड्रॉइड मोबाइल जब्त किए हैं।

एसपी अनजाने वार्ष्णेय, एएसपी निमिषा पांडे और एसडीओपी विजय ठाकुर के निर्देशन में साइबर प्रभारी सारंगढ़ की टीम की मदद से आरोपी को जिला बलौदा बाजार से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पिता इब्राहिम खान की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 471, 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.